अनिल विज के तेवर नर्म नहीं; नोटिस पर BJP को जवाब भेजा, जेब से चिट्ठी के टुकड़े दिखाए, लिखा- कोई और भी जवाब चाहिए तो बता देना
![Anil Vij BJP Notice](https://www.arthparkash.com/uploads/Anil-Vij-BJP-Notice.jpg)
Haryana Cabinet Minister Anil Vij Sent reply to BJP
Anil Vij BJP Notice: हरियाणा सीएम नायब सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली पर निशाना साधते हुए बायानबाजी करने के चलते हाल ही में बीजेपी की तरफ से कैबिनेट मंत्री अनिल विज को 'कारण बताओ नोटिस' जारी किया गया था। वहीं बीते मंगलवार की रात जब अनिल विज बेंगलुरु से लौटे और मीडिया से उनकी बातचीत हुई तो उन्होंने कहा कि, उन्हें बीजेपी के नोटिस की जानकारी मीडिया से मिली है। अब वह घर जाएंगे और नहायेंगे। इसके बाद खाना खाएंगे और फिर बीजेपी को अपना जवाब लिखेंगे।
अनिल विज ने बीजेपी को जवाब भेजा
वहीं आज मीडिया से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने जानकारी दी है कि, उन्होंने बीजेपी को अपना जवाब लिखकर भेज दिया है। विज ने कहा कि, आज मैंने दिए गए समय से पहले अपना जवाब भेज दिया। मुझे 3 दिन का समय दिया गया था। मैंने भेजे गए जवाब में यह भी लिखा है कि, अगर किसी और बात का भी जवाब चाहिए तो मुझे बता दें वो भी मैं लिखकर दे दूंगा। हालांकि, विज ने यह नहीं बताया कि, उन्होंने नोटिस के जवाब में क्या लिखा है?
इस बारे में जब सवाल पूछा गया तो अनिल विज ने कहा कि, मुझे जो जवाब भेजना था। वो मैंने भेज दिया है। जितना मैं सोच सका और याद कर सका। वो सब उसमें लिख दिया। मैं इसे सार्वजनिक नहीं कर सकता। इस बीच विज ने अपनी जेब से कागज के टुकड़े दिखाए और कहा कि, मैंने चिट्ठी लिखी है और वो चिट्ठी फाड़कर उसके टुकड़े जेब में डाल रखे हैं, घर जाकर जलाऊंगा।
विज बोले- नोटिस मीडिया में कैसे आया?
अनिल विज से पत्रकारों ने जब पूछा कि जो नोटिस उन्हें मिला था वो मीडिया में सार्वजनिक हुआ और उन्हें मीडिया के जरिये ही पता चला। इस पर विज ने कहा कि, नोटिस मीडिया में कैसे आया। ये जांच का विषय है। ये 2 लोगों के बीच सीक्रेट कम्यूनिकेशन होना चाहिए था। यह सब मीडिया में कैसे आया। कौन लीक कर रहा है। पार्टी चाहे तो उसकी भी जांच करा सकती है।
बता दें कि, सीएम नायब सैनी सरकार में अनिल विज हरियाणा के परिवहन एवं बिजली मंत्री का पदभार संभाल रहे हैं। इससे पहले वह हरियाणा में बीजेपी सरकार के दूसरे कार्यकाल में गृह मंत्री भी रह चुके हैं। वहीं सैनी के सीएम बनने के बाद से ही विज के तेवर बिगड़े हुए देखे गए हैं। हाल ही के कुछ दिनों में विज को फिर से आक्रोश भरे अंदाज में देखा गया। जिसके बाद इस बार बीजेपी ने उन्हें नोटिस जारी कर दिया। अब देखने वाली बात यह होगी कि क्या विज पर गाज गिरेगी?
VIDEO | Here’s what Haryana Minister Anil Vij said on show cause notice issued to him by BJP high command over his repeated targeting of CM Nayab Singh Saini and state unit chief Mohan Lal Badoli.
“I have sent the reply. I have written in the letter that if any more answers are… pic.twitter.com/65kzLUFUvb