हरियाणा में BJP प्रदेश अध्यक्ष को बदला गया; नायब सैनी अब नए प्रमुख, ओपी धनखड़ को दी गई ये जिम्मेदारी

Haryana BJP State President New Nayab Saini Latest Update
Haryana BJP State President: हरियाणा में विधानसभा और लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने बड़ा फेरबदल किया है। हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नायब सैनी को अब हरियाणा बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। जबकि प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी से मुक्त हुए ओपी धनखड़ को अब बीजेपी का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। बता दें कि, ओपी धनखड़ को जुलाई 2020 में हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। धनखड़ से पहले सुभाष बराला हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष थे।
बीजेपी की तरफ से जारी अधिसूचना देखिए

