हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष बडौली पर रेप केस; महिला गवाह ने कैमरे पर कहा- मैंने बडौली को होटल में नहीं देखा, मेरी सहेली दोस्त कहने लायक नहीं

Haryana BJP President Mohan Lal Badoli Rape Witness Press Conference
Mohan Lal Badoli News: हरियाणा के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडौली पर हिमाचल कसौली में एक महिला ने होटल में रेप होने का केस दर्ज कराया है। जब एफ़आईआर कॉपी सामने आई तो उसमें बडौली का नाम होने से हड़कंप मच गया। बडौली के साथ-साथ एफ़आईआर में सिंगर रॉकी मित्तल का भी नाम लिया गया है। लेकिन पूरे मामले में अब एक नया ट्विस्ट आ गया है। दरअसल, आरोप लगाने वाली जिस महिला ने एफ़आईआर कराई, उसमें अपनी एक महिला दोस्त का नाम आई विटनेस (गवाह) के तौर पर दिया।
वहीं अब उसी महिला गवाह ने कैमरे पर इस मामले को लेकर अलग ही कहानी बयां की है। महिला गवाह ने पंचकूला में प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कैमरे पर यह साफ कर दिया कि, होटल में मोहन लाल बडौली मौजूद नहीं थे। वह उनसे कभी नहीं मिली। यहां तक कि, उसने यह तक कहा कि, बडौली को उसने कभी देखा ही नहीं। जब कल मीडिया में अचानक से खबर चली तो उसने मोहन लाल बडौली को देखा और इसके बाद मालूम चला कि क्या हुआ है? महिला गवाह ने यहां यह जरूर बताया कि, होटल में बडौली नहीं सिंगर रॉकी मित्तल मौजूद थे।
महिला गवाह के अनुसार, मैं और मेरी सहेली 7 जुलाई 2023 को कसौली घूमने गए थे। मैं ,मेरी दोस्त और हम एक ही रूम में थे कोई किसी तरह की बात नही हुई। इसके बाद जब हम होटल की लॉबी में घूम रहे थे तो हमने अचानक से वहां रॉकी मित्तल देखा। उस समय वह मशहूर थे तो हमने उनके पास जाकर उनसे मुलाक़ात की। मेरी सहेली ने रेप के मामले में एफ़आईआर क्यों कराई है। यह मैं खुद नहीं समझ पा रहीं हूँ। इसकी पूरी तह तक जांच की जानी चाहिए। एक महिला होने के मतलब यह नहीं है कि, आप रेप का केस लगा दें।
महिला गवाह ने कहा कि, अगर कुछ गलत होता है तो तुरंत एफआईआर दर्ज कारवाई जाती है। अब इतने समय बाद यह कैसे हुआ? अब एफ़आईआर क्यों दर्ज कराई गई। मुझे अपनी सहेली को अपनी दोस्त कहने हुए संकोच हो रहा है, वह मेरी दोस्त कैसे बन गई। वह दोस्त कहने लायक नहीं है। महिला गवाह ने कहा आरोप लगाने वाली मेरी सहेली ने इस मामले में मुझपर गवाह बनने के लिए दबाव बनाया है। लेक़िन मैंने उसे मना किया। मगर वो एफआईआर करवा चुकी है। चूंकि मेरे परिवार ने मेरा साथ दिया है इसलिए मैं मीडिया के सामने आई हूं।
गवाह के तौर पर मेरा नाम कैसे दिया?
महिला गवाह ने इस मामले में सहेली और उसके बॉस को लेकर एक बात कही है। जिसमें कोई टिकट और चेयरमैन का मामला है। हालांकि, महिला गवाह को पूरी जानकारी नहीं है। महिला ने कहा कि, मेरी सहेली और उसके बॉस इंवॉल्व है लेकिन मुझे नही पता है। मैं थाने जाऊंगी कि मेरा नाम गवाह के तौर पर कैसे लिखा गया है। इस मामले में पुलिस ने मेरा कोई बयान नहीं लिया है। फिलहाल, रेप के इस मामले में इस महिला गवाह के इस बयान के बाद आगे की तस्वीर क्या होती है? क्या और नए खुलासे होते हैं? ये देखना होगा?
मोहन लाल बडौली के बारे में
मालूम रहे कि, 9 जुलाई 2024 को बीजेपी हाईकमान ने मोहन लाल बडौली को नायब सैनी की जगह बीजेपी हरियाणा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। मोहन लाल बडौली ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 नहीं लड़ा था। बडौली 2019 में पहली बार बीजेपी की टिकट पर सोनीपत जिले की राई विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव लड़े थे। यह सीट कांग्रेस के लिए एक निश्चित सीट मानी जाती थी। लेकिन मोहन लाल बडौली इस सीट पर जीत हासिल करने में कामयाब रहे। बडौली ने 2,663 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।
वह इस राई सीट से विधानसभा चुनाव जीतने वाले पहले बीजेपी उम्मीदवार थे। वहीं 2020 में बडौली को बीजेपी सोनीपत का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा, 2021 में, उन्हें प्रदेश महामन्त्री के पद के साथ हरियाणा भाजपा की कोर टीम में शामिल किया गया। बाद में उन्हें 2024 में दूसरी बार प्रदेश महामन्त्री (महासचिव भाजपा) नियुक्त किया गया। लोकसभा 2024 चुनाव से पहले मोहन लाल बडौली को बीजेपी हरियाणा राज्य चुनाव समिति में भी शामिल किया गया था।
सोनीपत लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा, हार गए
मोहन लाल बडौली लोकसभा चुनाव-2024 में भी मैदान में उतरे थे और सोनीपत लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार थे। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बडौली 5,26,866 वोट हासिल करने के बाद 21,816 के मामूली अंतर से हार गए। इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी हरियाणा की कुल 10 सीटों में 5 सीटें जीत पाई थी। 5 सीटें काँग्रेस को मिली थीं।