Nayab Saini Won Ladwa Seat: लाडवा सीट से CM नायब सैनी की जीत; BJP हाईकमान ने करनाल से यहां भेजा

लाडवा सीट से CM नायब सैनी की जीत; BJP हाईकमान ने करनाल से यहां भेजा, फैसले पर खरे उतरे, कांग्रेस के मेवा सिंह को हराया

Haryana BJP CM Nayab Saini Won Ladwa Vidhan Sabha Seat Final Result 2024

Haryana BJP CM Nayab Saini Won Ladwa Vidhan Sabha Seat Final Result 2024

Nayab Saini Won Ladwa Seat: लाडवा विधानसभा सीट से सीएम नायब सिंह सैनी जीत गए हैं। सैनी ने 16 हजार से अधिक वोटों से विजय अपने नाम की। उन्होंने लाडवा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार मेवा सिंह को हराया है। नायब सैनी को कुल 70,177 मिले। जबकि कांग्रेस उम्मीदवार मेवा सिंह को 54,123 वोट ही हासिल हुए। इस तरह दोनों के बीच जीत का अंतर 16,054 वोटों का रहा। लाडवा सीट पर वोटों की गिनती कुल 16 राउंड में हुई। हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हुई थी।

BJP हाईकमान ने करनाल से यहां भेजा, फैसले पर खरे उतरे

लाडवा सीट से जीत के साथ ही नायब सैनी BJP हाईकमान के उस फैसले पर खरे उतरे हैं। जिसमें उन्हें करनाल विधानसभा सीट से लाडवा के चुनावी मैदान में भेजा गया। दरअसल, नायब सैनी हरियाणा के सीएम हैं। साथ ही नायब सैनी हरियाणा में बीजेपी का सीएम चेहरा भी। इसलिए बीजेपी सैनी पर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती थी। बीजेपी हाईकमान द्वारा बेहद सोच-विचार करके लाडवा से सीएम सैनी की उम्मीदवारी तय की गई। सीएम सैनी के लिए लाडवा सीट एक सेफ सीट मानी गई। इस सीट पर सैनी समाज की एक अच्छी संख्या है।

सैनी ने करनाल से विधानसभा उपचुनाव जीता

गौरतलब है कि, सीएम बनने के बाद नायब सैनी ने इसी साल जून में करनाल से ही विधानसभा का उपचुनाव जीता था। करनाल विधानसभा उपचुनाव में नायब सिंह सैनी ने सरदार तरलोचन सिंह को 41 हजार 483 मतों के अंतर से हराया था। करनाल विधानसभा सीट मनोहर लाल के विधायक पद से इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। मनोहर लाल करनाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने उतरे थे। वह इस समय यहां से सांसद और केंद्र में मंत्री हैं।

कुरुक्षेत्र से सांसद रहे हैं नायब सैनी

लाडवा विधानसभा सीट, कुरुक्षेत्र जिले की सीट है और नायब सैनी कुरुक्षेत्र से सांसद रहे हैं। सैनी 2019 से 2024 तक कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे। इससे पहले सैनी 2014 से 2019 तक नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे और इस दौरान वह 2015 से 2019 तक हरियाणा सरकार के राज्य मंत्री पद पर भी रहे। वहीं सीएम सैनी को 2023 में हरियाणा बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। जबकि इसी साल मार्च 2024 में जेजेपी से गठबंधन टूटने और मनोहर लाल खट्टर के सीएम पद से इस्तीफे के बाद बीजेपी ने मनोहर लाल नायब सैनी को हरियाणा का सीएम बनाया था।