Haryana BJP Candidates List- हरियाणा चुनाव के लिए BJP उम्मीदवारों की लिस्ट वायरल; फेक बताई जा रही

हरियाणा चुनाव के लिए BJP उम्मीदवारों की लिस्ट वायरल; इसमें 23 सीटों के उम्मीदवार, सैनी-विज जैसे नाम, मगर फेक बताई जा रही

Haryana BJP Candidates Fake List Viral Vidhan Sabha Chunav 2024

Haryana BJP Candidates Fake List Viral Vidhan Sabha Chunav 2024

Haryana BJP Candidates List: हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 के लिए बीजेपी के उम्मीदवारों की एक लिस्ट सोशल मीडिया पर सामने आई है। जो कि तेजी से वायरल है। इस लिस्ट में 23 सीटों के उम्मीदवार हैं और सीएम नायब सैनी व पूर्व गृह मंत्री अनिल विज जैसे कई बड़े और चर्चित नाम शामिल है।

हालांकि, बीजेपी की तरफ से अभी तक आधिकारिक तौर पर हरियाणा चुनाव को लेकर कोई लिस्ट जारी नहीं की गई है। इसलिए यह लिस्ट फर्जी बताई जा रही है। माना जा रहा है कि, आज या एक-दो दिन में बीजेपी अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करेगी।

देखिए वायरल लिस्ट

Haryana BJP Candidates Fake List Viral Vidhan Sabha Chunav 2024


कांग्रेस उम्मीदवारों की 2 लिस्टें हो चुकीं वायरल

बीजेपी की तरह ही अभी कांग्रेस ने भी अभी अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है। दिल्ली में उम्मीदवारों को लेकर लगातार मंथन चल रहा है। लेकिन हाल ही में कांग्रेस उम्मीदवारों की 2 लिस्टें वायरल कर दी गईं। इन दोनों लिस्टों का कांग्रेस ने बाद में खंडन किया। कांग्रेस ने कहा था कि, अभी पार्टी ने हरियाणा के लिए किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है।

यह पढ़ें- हरियाणा के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट वायरल; रणदीप सुरजेवाला और चंद्रमोहन जैसे 16 नाम शामिल, मगर फेक बताई जा रही

हरियाणा में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल बदला

हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। इलेक्शन कमीशन (ECI) ने नया शेड्यूल जारी किया है। जहां नए शेड्यूल के मुताबिक, हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। जबकि वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी। इससे पहले 1 अक्टूबर को वोटिंग होनी थी और 4 अक्टूबर को रिजल्ट घोषित किया जाना था।

हरियाणा में कितने पोलिंग स्टेशन और कितने वोटर

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी दी है कि, हरियाणा के 22 जिलों में कुल 90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। इन 90 सीटों में 73 जनरल, 0 ST और 17 SC सीटें हैं। वहीं हरियाणा में कुल वोटरों की संख्या 2.01 करोड़ है। इन कुल वोटरों में 1.06 करोड़ पुरुष और 0.95 करोड़ महिला वोटर शामिल हैं। वहीं हरियाणा में युवा वोटरों (उम्र-20 से 29) की संख्या 40.95 लाख है। जबकि फ़र्स्ट टाइम वोटरों (उम्र-18 से 19) की संख्या 4.52 लाख है। इसके साथ ही पीडबल्यूएस, बुजुर्ग और थर्ड जेंडर वोटर भी शामिल हैं। इसके अलावा हरियाणा में 10 हजार 495 लोकेशन पर 20 हजार 629 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। जहां लोग वोट डालने के लिए आएंगे।

रियाणा में इस बार जल्दी विधानसभा चुनाव

हरियाणा में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को समाप्त होने वाला है। यानि हरियाणा में मौजूदा सरकार का कार्यकाल 3 नवंबर, 2024 को समाप्त हो जाएगा। हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटों पर पिछला विधानसभा चुनाव साल 2019 में हुआ था। तब चुनाव आयोग ने 27 सितंबर को चुनावी नामांकन के लिए अधिसूचना जारी की थी और 4 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए गए थे। वहीं 7 अक्टूबर नामांकन वापस लेने की तिथि थी। जबकि 2019 में हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 21 अक्टूबर को हुई थी। जिसके बाद 24 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव में पड़े वोटों की गिनती की गई और रिजल्ट डिक्लेयर कर दिया गया था।

किसी भी पार्टी को नहीं मिला था बहुमत

2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत हासिल नहीं हुआ था। हरियाणा की कुल 90 विधानसभा सीटों में बहुमत के लिए किसी पार्टी को अकेले दम पर 46 सीटों की जरूरत होती है। लेकिन रिजल्ट के बाद सत्ताधारी पार्टी बीजेपी ने 40 सीटें जीतीं, कांग्रेस ने 31 सीटें, जेजेपी ने 10 और अन्य ने 9 सीटें हासिल की थी। जिसके बाद बीजेपी और जेजेपी ने आपस में गठबंधन किया और राज्य में सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में गठबंधित सरकार चलाई। इस दौरान जेजेपी प्रधान महासचिव दुष्यंत चौटाला हरियाणा के डिप्टी सीएम रहे।

लेकिन यह गठबंधित सरकार इस साल लोकसभा चुनाव से पहले बिखर गई। 12 मार्च को बीजेपी ने जेजेपी से गठबंधन तोड़ लिया और इसके साथ ही मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद उसी दिन नायब सिंह सैनी ने सरकार बनाने के लिए तय विधायकों की संख्या के हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस समय नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में बीजेपी सरकार है। वहीं इस बार के हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी कांग्रेस, जेजेपी और आप के बीच चौतरफा मुकाबला होने की संभावना है। उधर इनेलो भी इस बार पूरी दमखम के साथ मैदान में है।

इनेलो और मायावती की बीएसपी पार्टी गठबंधन के साथ चुनाव मैदान में उतरे हैं। इस बार देखना यह होगा हरियाणा की जनता किस पार्टी को सत्ता में बैठाती है। ज्ञात रहे कि, हरियाणा लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लग चुका है। 2019 के लोकसभा चुनाव में जहां बीजेपी ने राज्य की सभी 10 लोकसभा सीटें जीतीं थीं तो वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 5 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। ये सीटें कांग्रेस के खाते में गईं। जिसे 2019 में एक भी लोकसभा सीट नहीं मिली थी।