हरियाणा में BJP फुल चुनावी मोड में; फिर से नई नियुक्तियां कीं, देखिए किसे क्या जिम्मेदारी दी गई, ये रही लिस्ट

Haryana BJP Appointments For Lok Sabha Chunav 2024
Haryana BJP Appointments: लोकसभा चुनाव को लेकर हरियाणा में बीजेपी फुल एक्शन में है। संगठन की तरफ से चुनाव की तैयारी को लेकर कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जा रही है। वहीं हरियाणा बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने अब जिलों के लिए फुल फ्लैग इंचार्ग नियुक्त किए हैं। प्रदेश महामंत्री मदन लाल बडौली को 8 जिलों के लिए फुल फ्लैग इंचार्ग की ज़िम्मेदारी दी गई है। जबकि प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता को 7 जिलों में यह ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र पुनिया को भी 7 जिलों में फुल फ्लैग इंचार्ग नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अलग-अलग मोर्चा प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं।
