Haryana Congress Candidates: हरियाणा में कांग्रेस उम्मीदवारों की अब पांचवी लिस्ट जारी; इसमें 2 सीटों पर नामों का ऐलान

हरियाणा में कांग्रेस उम्मीदवारों की अब पांचवी लिस्ट जारी; इसमें 2 सीटों पर नामों का ऐलान, अब तक 88 उम्मीदवार घोषित किए, 2 अभी बाकी

Haryana Assembly Election Congress Candidates Fifth List Out

Haryana Assembly Election Congress Candidates Fifth List Out

Haryana Congress Candidates List: हरियाणा विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2024) के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की अब पांचवी लिस्ट जारी की है। इसमें नारनौंद और उकलाना विधानसभा सीट पर उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। कांग्रेस ने नारनौंद से जस्सी पेटवाड़ और उकलाना से नरेश सेलवाल को उम्मीदवार बनाया है। बताया जाता है कि, इन दोनों सीटों को लेकर हुड्डा और शैलजा आमने-सामने थे। लेकिन टिकट बंटवारे में कुमारी शैलजा की नहीं चली और हुड्डा अपनी मर्जी चला ले गए।

लिस्ट

Haryana Congress Candidates List

 

इससे पहले कांग्रेस ने वीरवार सुबह 5 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी की थी। जिसमें अंबाला कैंट, पानीपत रुरल, नरवाना, रानियां, तिगांव विधानसभा सीट पर उम्मीदवार घोषित किए थे। जबकि इससे पहले बुधवार देर रात कांग्रेस ने 40 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी की थी। इस प्रकार कांग्रेस अब तक अपने कुल 88 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। 2 सीटों पर अभी उम्मीदवारों का ऐलान होना बाकी है। ये दो सीटें- सोहना और भिवानी हैं। दोनों सीटों पर अभी पेंच फंसा हुआ है। हरियाणा में कुल विधानसभा सीटें हैं।

मालूम रहे कि, हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 के लिए कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट पिछले रविवार को जारी की गई थी। रविवार रात जारी की गई लिस्ट में कांग्रेस ने 9 और उम्मीदवार घोषित किए गए थे। इससे पहले कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 32 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। जिसके बाद पार्टी में कई नेताओं की बगावत सामने आई। एक के बाद एक कई नेता कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए देखे गए।

हरियाणा में विधानसभा चुनाव का शेड्यूल बदला

हरियाणा विधानसभा चुनाव-2024 के शेड्यूल में बदलाव किया गया है। इलेक्शन कमीशन (ECI) ने नया शेड्यूल जारी किया है। जहां नए शेड्यूल के मुताबिक, हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए 5 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। जबकि वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी। इससे पहले 1 अक्टूबर को वोटिंग होनी थी और 4 अक्टूबर को रिजल्ट घोषित किया जाना था।

हरियाणा में कितने पोलिंग स्टेशन और कितने वोटर

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने जानकारी दी है कि, हरियाणा के 22 जिलों में कुल 90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। इन 90 सीटों में 73 जनरल, 0 ST और 17 SC सीटें हैं। वहीं हरियाणा में कुल वोटरों की संख्या 2.01 करोड़ है। इन कुल वोटरों में 1.06 करोड़ पुरुष और 0.95 करोड़ महिला वोटर शामिल हैं। वहीं हरियाणा में युवा वोटरों (उम्र-20 से 29) की संख्या 40.95 लाख है। जबकि फ़र्स्ट टाइम वोटरों (उम्र-18 से 19) की संख्या 4.52 लाख है। इसके साथ ही पीडबल्यूएस, बुजुर्ग और थर्ड जेंडर वोटर भी शामिल हैं। इसके अलावा हरियाणा में 10 हजार 495 लोकेशन पर 20 हजार 629 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। जहां लोग वोट डालने के लिए आएंगे।

रियाणा में इस बार जल्दी विधानसभा चुनाव

हरियाणा में मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 3 नवंबर 2024 को समाप्त होने वाला है। यानि हरियाणा में मौजूदा सरकार का कार्यकाल 3 नवंबर, 2024 को समाप्त हो जाएगा। हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटों पर पिछला विधानसभा चुनाव साल 2019 में हुआ था। तब चुनाव आयोग ने 27 सितंबर को चुनावी नामांकन के लिए अधिसूचना जारी की थी और 4 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल किए गए थे। वहीं 7 अक्टूबर नामांकन वापस लेने की तिथि थी। जबकि 2019 में हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग 21 अक्टूबर को हुई थी। जिसके बाद 24 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव में पड़े वोटों की गिनती की गई और रिजल्ट डिक्लेयर कर दिया गया था।

किसी भी पार्टी को नहीं मिला था बहुमत

2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत हासिल नहीं हुआ था। हरियाणा की कुल 90 विधानसभा सीटों में बहुमत के लिए किसी पार्टी को अकेले दम पर 46 सीटों की जरूरत होती है। लेकिन रिजल्ट के बाद सत्ताधारी पार्टी बीजेपी ने 40 सीटें जीतीं, कांग्रेस ने 31 सीटें, जेजेपी ने 10 और अन्य ने 9 सीटें हासिल की थी। जिसके बाद बीजेपी और जेजेपी ने आपस में गठबंधन किया और राज्य में सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में गठबंधित सरकार चलाई। इस दौरान जेजेपी प्रधान महासचिव दुष्यंत चौटाला हरियाणा के डिप्टी सीएम रहे।

लेकिन यह गठबंधित सरकार इस साल लोकसभा चुनाव से पहले बिखर गई। 12 मार्च को बीजेपी ने जेजेपी से गठबंधन तोड़ लिया और इसके साथ ही मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद उसी दिन नायब सिंह सैनी ने सरकार बनाने के लिए तय विधायकों की संख्या के हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस समय नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में बीजेपी सरकार है। वहीं इस बार के हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में बीजेपी कांग्रेस, जेजेपी और आप के बीच चौतरफा मुकाबला होने की संभावना है। उधर इनेलो भी इस बार पूरी दमखम के साथ मैदान में है।

इनेलो और मायावती की बीएसपी पार्टी गठबंधन के साथ चुनाव मैदान में उतरे हैं। इस बार देखना यह होगा हरियाणा की जनता किस पार्टी को सत्ता में बैठाती है। ज्ञात रहे कि, हरियाणा लोकसभा चुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका लग चुका है। 2019 के लोकसभा चुनाव में जहां बीजेपी ने राज्य की सभी 10 लोकसभा सीटें जीतीं थीं तो वहीं 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 5 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। ये सीटें कांग्रेस के खाते में गईं। जिसे 2019 में एक भी लोकसभा सीट नहीं मिली थी।