Ambala Court Premises Firing: हरियाणा में अंबाला कोर्ट में चलीं गोलियां; दहशत में आए वकील और लोग, मौके पर भारी पुलिस बल

हरियाणा में अंबाला कोर्ट में चलीं गोलियां; दहशत में आए वकील और लोग, मौके पर भारी पुलिस बल, परिसर की घेराबंदी की गई, पढ़ें खबर

Haryana Ambala Court Premises Bullets Fired Crime News Today

Haryana Ambala Court Premises Bullets Fired Crime News Today

Ambala Court Premises Firing: हरियाणा के अंबाला से एक बड़ी वारदात सामने आ रही है। शनिवार सुबह अंबाला कोर्ट परिसर में गोलियां चलीं हैं। गनीमत यह है कि, इस गोलीबारी में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना अब तक नहीं है। फिलहाल, कोर्ट परिसर में इस वारदात से हड़कंप मच गया है। कोर्ट परिसर में मौजूद लोग और वकील दहशत में आ गए।

मौके पर भारी पुलिस बल, परिसर की घेराबंदी

वारदात की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और छानबीन की जा रही है। अंबाला कोर्ट परिसर की घेराबंदी कर ली गई है। पुलिस को परिसर में जमीन पर पड़े गोलियों के खाली खोल मिले हैं। जिन्हें चिन्हित कर जांच-पड़ताल की जा रही है। वहीं अभी इस वारदात को लेकर विस्तार से कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है।

यह वारदात कैसे हुई? किसके द्वारा की गई? इस बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है। यह खबर अभी ब्रेकिंग न्यूज है। हमें जैसे ही इस खबर के संबंध में अधिक जानकारी मिलेगी। हम इस खबर को अपडेट कर देंगे। आप इसी पेज को रिफ्रेश करते रहें।

हरियाणा में कोर्ट भी सुरक्षित नहीं

इस वारदात को लेकर एक बार फिर से यह कहा जा सकता है कि हरियाणा में कोर्ट भी सुरक्षित नहीं हैं। हैरानी की बात ये है कि, इस तरह की यह कोई नई वारदात नहीं है। इससे पहले भी हरियाणा के कोर्ट में गोलीबारी की वारदातें होती रहीं हैं। लेकिन फिर इसे लेकर सतर्कता नहीं बरती जा रही।