हरियाणा में शराबियों का खतरनाक स्टंट: कार से कइयों को कुचला, खौफनाक VIDEO आया सामने

Gurugram Car Stunt Incident
Gurugram Car Stunt Incident : आजकल लोग कुछ भी करने से पहले कुछ सोचते नहीं है| चाहें फिर उस काम से किसी की जान ही क्यों न चली जाए| दरअसल, हरियाणा (Haryana) के गुरुग्राम (Gurugram) से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है| जहां कुछ शराबियों ने खतरनाक कार स्टंट (Car Stunt in Gurugram) करते हुए 3 लोगों को कुचल दिया| हालांकि, कार की चपेट में तो और ज्यादा लोग आ जाते पर समय रहते कुछ लोगों ने भागकर अपनी जान बचा ली| बतादें कि, शराबियों के खतरनाक कार स्टंट का वीडियो भी सामने आया है| जो कि काफी खौफनाक है|
तीन में एक की मौत, दो गंभीर घायल
मिली जानकारी के मुताबिक, इस पूरी घटना में कार से कुचले गए तीन लोगों में एक की मौत हो गई है जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं| जिनका इलाज चल रहा है| इधर, गुरुग्राम पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है| गुरुग्राम ACP प्रीतपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन्होंने शराब के नशे में स्टंट करते हुए तीन लोगों पर कार चढ़ा दी| जिनमें एक की मौत हो गई और 2 अन्य लोगों को गंभीर चोटें आईं। ACP ने बताया कि पुलिस ने गाड़ी भी बरामद कर ली है|
.gif)
यह पढ़ें - महिला वकीलों में 'महाजंग': बाल खींच-खींचकर लड़ीं, जमकर बरसाए थप्पड़, दखिए कोर्ट में ये कैसा तांडव?
देखिए वीडियो