टोल प्लाजा पर महिला की गुंडई; बूथ में घुसकर महिलाकर्मी का जूड़ा-जबड़ा दबोचा, कुर्सी से नीचे पटका, लोग बस देखते रहे, आप भी VIDEO देखिए

Greater Noida Toll Video Viral
Greater Noida Toll Video Viral: टोल प्लाजों पर कर्मियों की सुरक्षा बढ़ाने की जरूरत है। क्योंकि अक्सर देश के किसी न किसी टोल प्लाजे पर मारपीट-गुंडागर्दी का मंजर देखने को मिलता है। फिलहाल तो इसी कड़ी में अब एक घटना उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से सामने आई है। जहां दादरी क्षेत्र के टोल प्लाजा पर एक दबंग महिला की सरेआम गुंडई देखने को मिली। दबंग महिला ने टोल बूथ में घुसकर एक महिलाकर्मी से जमकर बदसलूकी की। सबके सामने उसे बेइज्जत किया। महिला की गुंडई बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। सीसीटीवी वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वहीं साथ ही यूपी पुलिस ने दबंग महिला की अक्ल भी ठिकाने लगा दी है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच के साथ बनती कार्रवाई अमल में लाई रही है। नोएडा पुलिस ने ट्विटर पर कार्रवाई किए जाने की जानकारी दी।
टोल बूथ में घुसी, महिलाकर्मी का जूड़ा-जबड़ा दबोचा
आपको बता दें कि, दबंग आरोपी महिला ने टोल बूथ में घुसकर वहां बैठी महिला कर्मी से पहले तो दादगीरी के साथ तीखे लहजे में बात की और इसके बाद बातों-बातों में उसने महिला कर्मी के बालों का जूड़ा दबोच लिया और उसे हिलाने लगी। वहीं इस बीच दबंग महिला ने अपने दूसरे हाथ से महिला कर्मी का जबड़ा भी कसके दबोचा। आरोपी महिला काफी देर तक महिला का जबड़ा दबाए रही और इसके बाद उसे छोड़ते हुए कुर्सी से नीचे पटक दिया। इस पूरी घटना में महिला टोल कर्मी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। वह दबंग महिला की गुंडई को चुपचाप सहती रही। शायद इसलिए कि कैमरा सब कैद कर रहा था। लेकिन इस पूरी घटना में एक और बात बेहद शर्मनाक है वो ये कि घटना के वक्त आसपास तमाम टोल कर्मी और लोग थे। लेकिन आरोपी महिला को किसी ने रोका नहीं।
बताया जा रहा है कि, कार सवार यह दबंग महिला जब टोल क्रॉस कर रही थी तो इसी बीच वह किसी बात पर सनसना गई और अपना आपा खो बैठी। हालांकि, अभी यह जानकारी नहीं मिल सकी है कि महिला के साथ टोल पर ऐसा क्या हुआ कि वह इस कदर गुंडई पर उतारू हो गई। क्या महिला टोल कर्मी ने उससे कुछ गलत कहा? या टोल मांगने और देने पर महिला ने गुंडई झाड़ी?
वीडियो में क्या दिख रहा?
फिलहाल, जो वीडियो सामने आया है उसमें दिख रहा है कि, टोल पर एक काली लग्जरी कार आकर रुकी है। जहां कार ड्राइव कर रहे शख्स की टोल को लेकर कोई बातचीत चल रही है। इसी बीच अचानक से आगे की बगल वाली सीट पर बैठी यह महिला भयंकर गुस्से के साथ कार से नीचे उतरती है और इसके बाद सीधा टोल बूथ में जा घुसती है। जहां पर बैठी एक महिला कर्मी से वह जूझती है और मौके पर हंगामा खड़ा कर देती है।
वीडियो के दो पार्ट
यह देखें- हिमाचल से खौफनाक तस्वीर; रास्ते पर चल रहा था काम, अचानक JCB पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, इधर-उधर भागे लोग