Google Map पर भरोसा बना 'खतरनाक'; बिहार से गोवा निकला परिवार कर्नाटक के जंगल में फंसा, रातभर बना रहा जान पर खतरा

Google Map पर भरोसा बना 'खतरनाक'; बिहार से गोवा निकला परिवार कर्नाटक के जंगल में फंसा, रातभर बना रहा जान पर खतरा

Google Map Bihar family going to Goa but reached to Karnataka forest

Google Map Bihar family going to Goa but reached to Karnataka forest

Google Map Incidents: गूगल मैप के सहारे चलने के चलते अब तक कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लोगों की जान भी चली गई है। यानि Google Map पर अंधा भरोसा 'खतरनाक' साबित हो सकता है। अब गूगल मैप से जुड़ी एक ताजी घटना सामने आई है। जिसमें बिहार से गोवा के सफर पर निकला एक परिवार कर्नाटक के घने जंगल में फंस गया और परिवार के जान पर बन आई। परिवार को पूरी रात जंगल के सन्नाटे और वहां मौजूद खतरों के बीच काटनी पड़ी। आखिर पुलिस की मदद से परिवार जगल से बाहर निकल पाया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार से गोवा जा रहे इस परिवार ने कार में गूगल मैप के भरोसे अपनी यात्रा शुरू की थी। इस बीच पूरा परिवार गूगल मैप के बताए रास्ते पर आगे बढ़ता रहा। वहीं इस दौरान परिवार ने Google Map के बताए शॉर्टकट रूट का चुनाव किया और मैप के शॉर्टकट वाले निर्देश के मुताबिक आगे का रास्ता तय कर लिया। आलम यह हुआ कि, गूगल मैप के बताए रास्ते पर बढ़ते हुए परिवार कर्नाटक के बेलगावी जिले के भीमगढ़ जंगल के अंदर जा फंसा। जहां जंगल का घना इलाका और खराब-दुर्गम रास्ते परिवार के लिए खतरे और चुनौती का कारण बन गए।

मुसीबत में पड़ गया परिवार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहां पर परिवार फंसा हुआ था वहां फोन में नेटवर्क न होने के चलते परिवार को ज्यादा परेशानी हुई। घने जंगल में मोबाइल नेटवर्क गायब था, जिससे परिवार के लोग किसी से भी संपर्क नहीं कर पा रहे थे। इसके बाद वह अपनी कार में ही जंगल के सन्नाटे और अज्ञात खतरों के बीच रात बिताने को मजबूर हो गए। रातभर निकलने की कोशिशें नाकाम रहीं और उन्हें सुबह का इंतजार करना पड़ा।

पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला

बताया जाता है कि, आखिर में 112 पर कॉल कर उन्होंने लोकल पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई जिसके बाद उन्हें जंगल से बाहर निकाला गया। दरअसल, सुबह होते ही परिवार ने करीब 4 किलोमीटर पैदल चलकर मोबाइल नेटवर्क वाली जगह पहुंचा था। जहां उन्होंने तुरंत आपातकालीन हेल्पलाइन 112 पर संपर्क किया। जिसके बाद स्थानीय पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और वहां पहुंच गई।

Google Map ने यूपी में ले लीं 3 जानें

इससे पहले Google Map के चलते खतरनाक घटनाएं सामने चुकी हैं। पिछले महीने ही उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में गूगल मैप ने एक कार को अधूरे पुल की ओर निर्देशित किया था जिससे वह पुल से गिरकर रामगंगा नदी में जा गिरी। कार के चीथड़े उड़ गए। हादसे के वक्त कार में 3 लोग सवार थे। जो कि शादी से लौट रहे थे। तीनों लोगों की मौत हो गई थी।

तकनीक पर निर्भरता जानलेवा हो सकती है

आज के समय इंसान में ज़्यादातर तकनीक पर ही निर्भर है। ऐसे में इंसान को यह सोच लेना चाहिए कि कई बार तकनीक पर पूरी तरह निर्भर रहना उनके लिए जानलेवा साबित हो सकता है। सामने आ रहीं यह घटनाएं बताती हैं कि तकनीक पर अंधविश्वास खतरनाक हो सकता है। तकनीकी उपकरणों पर पूरी तरह निर्भर नहीं रहकर भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सकता है।