Ghaziabad Man Private Part Cut: घर में घुसकर शख्स का प्राइवेट पार्ट काट ले गए बदमाश; घटना से इलाके में दहशत

घर में घुसकर शख्स का प्राइवेट पार्ट काट ले गए बदमाश; घटना से इलाके में दहशत, पीड़ित की हालत गंभीर, पुलिस छानबीन में जुटी

Ghaziabad Miscreant Cut Man Private Part In His Home Crime News

Ghaziabad Miscreants Cut Man Private Part In His Home Crime News

Ghaziabad Man Private Part Cut: बदमाशों के हौंसले गजब बुलंद हैं। आलम यह है कि, अब बदमाश घर में घुसकर किसी का प्राइवेट पार्ट काटकर ले जा रहे हैं। दरअसल, ऐसा ही हैरान-परेशान करने वाला मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से सामने आया है। दिल्ली से सटे इस गाजियाबाद में बदमाश एक घर में घुसे और वहां एक शख्स का प्राइवेट पार्ट काट ले गए। इस वारदात से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। लोग दहशत में हैं और डरे हुए हैं। हालांकि, पुलिस ने छानबीन और कार्रवाई शुरू कर दी है। यह वारदात 3 मार्च की है।

पीड़ित की हालत गंभीर

इधर, वारदात के बाद खून से लथपथ शख्स को इलाज के लिए आनन-फानन में अस्पताल लाया गया था। जहां पीड़ित शख्स का इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। खून काफी ज्यादा बह गया है। बताया जाता है कि, यह शख्स अपने घर में सो रहा था। जहां इसी दौरान कुछ बदमाश अचानक से घर के अंदर से एंटर हुए। जिसके बाद उन्होंने शख्स के साथ मारपीट शुरू कर दी। यहां तक की यह भी बताया जा रहा है कि, बदमाशों ने शख्स को बेहोश भी किया। इसके बाद उसका प्राइवेट पार्ट काटकर अपने साथ ले फरार हो गए। माना जा रहा है कि, मामला किसी रंजिश का हो सकता है।

सामने आई तस्वीर

Ghaziabad Miscreants Cut Man Private Part In His Home Crime News

अपने ही घर में सुरक्षित नहीं हैं लोग

एक तरफ जहां यह अलग प्रकार की आपराधिक वारदात अपने आप में सवाल खड़े कर रही है तो वहीं सवाल यह भी है कि क्या अब लोग अपने घर में भी सुरक्षित नहीं हैं। अगर घर में घुसकर लोग मार दिए जाएंगे, रेप की वारदातें हो जाएंगी या किसी का प्राइवेट पार्ट काटकर कोई ले जाएगा तो फिर लोगों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था का क्या? फिलहाल, गाजियाबाद की इस वारदात से रोंगटे खड़े हो रहे हैं। पुलिस भी इस वारदात को लेकर हैरान रह गई है।

यह पढ़ें

लड़की ने बॉयफ्रेंड का प्राइवेट पार्ट काटा; मिलने के लिए बुलाया था, मौका पाकर कटर से हमला, बोली- किसी और का नहीं होने दे सकती

यह पढ़ें

खौफनाक! दोबारा प्रेग्नेंट होने पर युवती ने बॉयफ्रेंड का लिंग काटा; बंधक बनाकर क्रूरता दिखाई, वो तड़पता-चिल्लता रहा, फिर चाकू से गोद डाला