GATE 2025 का रिजल्ट हुआ जारी, जाने IIT रुड़की के छात्र कैसे देख सकतें है अपना रिजल्ट
.png)
gate result:भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की ने आखिरकार आज 19 मार्च को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड एंट्रेंस टेस्ट (GATE) 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। वे सभी जो परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाकर अपना परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे। तो आइए थोड़े विस्तार से इसके बारे जानते है और रिजल्ट डाउनलोड करने की विधि समझते है।
कब हुई थी परीक्षा?
संस्थान ने 1, 2, 15 और 16 फरवरी को 30 अलग-अलग टेस्ट पेपरों में GATE 2025 परीक्षा आयोजित की थी। परीक्षा की अनंतिम उत्तर कुंजी 27 फरवरी को जारी की गई थी। उम्मीदवारों को 1 मार्च, 2025 तक अंतिम उत्तर कुंजी को चुनौती देने की अनुमति दी गई थी। GATE 2025 के परिणाम घोषित होने के बाद, उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड की जाँच और डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जा सकते हैं। आपको बता दें कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) केवल उन लोगों के लिए GATE 2025 स्कोरकार्ड जारी करेगा जो क्वालिफाइंग कट-ऑफ स्कोर को पूरा करते हैं। उम्मीदवारों को नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर बने रहने की सलाह दी जाती है।
कैसे करें रिजल्ट डाउनलोड?
गेट परीक्षा के लिए कई चरणों से गुजरना होगा, गेट परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने की विधि नीचे दी गई है :
- सबसे पहले GATE की आधिकारिक वेबसाइट यानी gate2025.iitr.ac.in पर जाना होगा।
- उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, ''GATE 2025 परिणाम GOAPS पर लाइव''।
- यह आपको लॉगिन पेज पर पुनः निर्देशित करेगा।
- अपना नामांकन आईडी / ईमेल पता और पासवर्ड दर्ज करें, अंकगणितीय अभिव्यक्ति का मूल्यांकन करें और उत्तर दर्ज करें।
- GATE 2025 परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देंगे। भविष्य के संदर्भ के लिए GATE 2025 परिणाम डाउनलोड करें और सहेजें।