केंद्रीय गृह मंत्री के विजन के अनुसार चंडीगढ़ को नशा मुक्त बनाने के लिए पूरी तरह से प्रयास

केंद्रीय गृह मंत्री के विजन के अनुसार चंडीगढ़ को नशा मुक्त बनाने के लिए पूरी तरह से प्रयास

Make Chandigarh Drug Free

Make Chandigarh Drug Free

यूटी पुलिस के डीजीपी के निदेशों पर पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान।
पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित ड्रग तस्करी का भंडाफोड़ कर गिरोह के मुख्य सरगना समेत आरोपी 9 आरोपी सहयोगियों को किया काबू।
पकड़े गए आरोपियो के कब्जे से 312.71 ग्राम हेरोइन,5.12 लाख ड्रग मनी,दो अर्टिगा कार और एक
इलेक्ट्रिक स्कूटी जब्त की है।

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। Make Chandigarh Drug Free: भारत के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के विजन के अनुसार ब्यूटीफुल सिटी चंडीगढ़ को नशा मुक्त बनाने के लिए और यूटी पुलिस के डीजीपी आरके सिंह के निर्देशों के चलते यूटी पुलिस पूरी तरह से प्रयास कर रही है। क्राइम ब्रांच पुलिस ने सीमा पार से संचालित पाकिस्तान स्थित अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़ कर गिरोह के मुख्य किंगपिन समेत आरोपी 9 आरोपी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपियो के कब्जे से 312.71 ग्राम हेरोइन,5.12 लाख ड्रग मनी,दो अर्टिगा कार और एक
इलेक्ट्रिक स्कूटी जब्त की है। आरोपियों की पहचान पंजाब के जिला जलालाबाद के रहने वाले मामले के किंगपिन गुरमीत सिंह,के रूप में हुई हुई है।
जानकारी के अनुसार यूटी पुलिस के आला अधिकारियों के दिशा निर्देशों के चलते 14 अप्रैल को पुलिस ने विश्वसनीय सूचना पर कारवाई करते हुए ड्रग तस्करों के खिलाफ ऑपरेशन चलाया। जिसमें दो ड्रग तस्करों बलकार सिंह और एक महिला को गिरफ्तार किया।पुलिस ने उनके कब्जे से 35.17 ग्राम हेरोइन बरामद की। पकड़े गए दोनो उक्त आरोपियो को पुलिस ने जिला अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया। रिमांड के दौरान पुलिस ने पंजाब, हरियाणा और राजस्थान सहित अन्य राज्यों में कई छापे मारे गए।जिससे अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट की पूरी श्रृंखला का पता चला।जिसे सीमा पार पाकिस्तान की मदद से संचालित किया जा रहा था। गुरमीत सिंह,अपने पिता सतनाम सिंह,निवासी जलालाबाद के साथ मिलकर इस ड्रग नेटवर्क का मास्टरमाइंड था।जो पाकिस्तान के कसूर क्षेत्र के निवासी रियाज सरवर और आबिद अली के साथ निकट संपर्क में था। वे कुख्यात ड्रग तस्कर महिंदर सिंह,फिरोजपुर के माध्यम से पाकिस्तानी तस्करों के संपर्क में आए। उसके लिए उन्होंने 2019 में 70 किलोग्राम हेरोइन की तस्करी की। पिछले पांच वर्षों से,वे सीमा पार से काफी मात्रा में हेरोइन की तस्करी कर रहे थे।जिसका अनुमान कुल मिलाकर 1 क्विंटल से अधिक है। वे सीमा पर टोह लेते थे और बीएसएफ कर्मियों की गतिविधियों पर नजर रखने के बाद,कोहरे और मौसम की स्थिति का फायदा उठाकर सीमा की कंटीली तारों के पार 4 इंच की पाइप की मदद से हेरोइन की तस्करी करते थे।

कार्यप्रणाली:
आरोपी जिसका नाम गुरमीत सिंह है।पाकिस्तान स्थित तस्करों के सीधे संपर्क में था और सीमा पार से ड्रग्स की खेप प्राप्त कर रहा था। इन खेपों की डिलीवरी उसके सहयोगियों के माध्यम से क्षेत्र के विभिन्न आपूर्तिकर्ताओं,डीलरों और खरीदारों तक पहुँचाई जाती थी।
आरोपी का परिचय:

42 वर्षीय पंजाब के जिला फाजिल्का निवासी बलकार सिंह।

भूमिका और कार्यप्रणाली:

ट्राईसिटी में अपनी सहयोगी आरोपी महिला के साथ हेरोइन का आपूर्तिकर्ता। वे सतनाम सिंह से हेरोइन खरीदते थे और इसे ट्राइसिटी में ऊंचे दामों पर बेचते थे। वह महिला से 200 रुपये प्रति ग्राम की दर से कमीशन लेता था क्योंकि वह सभी स्थानीय ग्राहकों को जानता था। क्योंकि महिला का अपना कोई ज्ञात ग्राहक नहीं था। आरोपी को न्यायिक हिरासत भेज दिया।

पकड़ी गई आरोपी महिला पंजाब के जिला जलालाबाद की रहने वाली है।

भूमिका और कार्यप्रणाली:

वह बी.टेक स्नातक थी। और बेरोजगार थी।तथा अपने मामा सतनाम सिंह और बलकार सिंह की मदद से हेरोइन खरीदती थी।जिसका ग्राहक ट्राइसिटी के आसपास था।

बरामदगी: 35.17 ग्राम हेरोइन आरोपी महिला को  न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

आरोपी चमकोर सिंह जलालाबाद,निवासी 

भूमिका और कार्यप्रणाली:

चमकोर ने गुरमीत, छोटू और गुरजंत के साथ मिलकर पाकिस्तान सीमा पर रेकी की और 18 किलोग्राम हेरोइन की तस्करी में मदद की और अपने घर में ड्रग पैकेट छिपाए। ट्राईसिटी में उसने अपनी बहन आरोपी महिला को ट्राईसिटी में बेचने के लिए ड्रग्स मुहैया कराए।

बरामदगी: 100 ग्राम हेरोइन आरोपी को न्यायिक हिरासत भेज दिया।

मुख्य सरगना गुरमीत सिंह जलालाबाद निवासी 

भूमिका और कार्यप्रणाली:

वह इस पूरे सिंडिकेट का मुख्य साजिशकर्ता है। साथ ही, वह अपने पिता सतनाम सिंह, चमकोर, सोना उर्फ ​​छोटू और गुरजंत के साथ पिछले 5 सालों से पाकिस्तान स्थित ड्रग तस्कर रियाज सरवर के संपर्क में था और रियाज सरवर उसका फेसबुक फ्रेंड भी है।  उसने पाकिस्तान सीमा पर रेकी की और 18 किलो हेरोइन की तस्करी में मदद की और चमकोर के घर में ड्रग के पैकेट छिपाए। उसने रियाज के निर्देश पर अन्य तस्करों को 16 किलो हेरोइन की आपूर्ति की।

बरामदगी: 51.53 ग्राम हेरोइन और 2 अर्टिगा कारें (जो ड्रग मनी से खरीदी गई थीं) और एक इलेक्ट्रिक स्कूटी।

पिछली संलिप्तता: अफीम और हेरोइन की तस्करी के लिए पंजाब में उसके खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस अधिनियम के 2 मामले दर्ज हैं। आरोपी को न्यायिक हिरासत भेज दिया।

आरोपी कुलदीप सिंह निवासी जलालाबाद, जिला फाजिल्का 

भूमिका और कार्यप्रणाली:

वह गुरमीत सिंह का भाई है। और उसने गुरमीत और उसके पिता को रियाज सरवर के विभिन्न सहयोगियों को हेरोइन के पैकेट की तस्करी करने में मदद की।

बरामदगी: 26.02 ग्राम हेरोइन और 12,000/- रुपये की ड्रग मनी।

पिछली संलिप्तता: उसे पहले दुष्कर्म के आरोप में एक मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। पकड़े गए आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

आरोपी सतनाम सिंह जलालाबाद, जिला फाजिल्का, पंजाब

भूमिका और कार्यप्रणाली:

वह लंबे समय से तस्करी के धंधे में शामिल है।और पिछले 5 वर्षों से पाकिस्तान स्थित तस्कर रियाज सरवर के साथ उसका संपर्क था। पूछताछ के दौरान यह भी पता चला कि इससे पहले उसने 2019 में पाकिस्तान से रियाज सरवर के माध्यम से ड्रग पेडलर महिंदर के लिए 70 किलोग्राम हेरोइन की खेप की तस्करी की थी। महिंदर फिरोजपुर सह सीमावर्ती क्षेत्र का कुख्यात ड्रग सप्लायर है।जो पंजाब की विभिन्न जेलों में बंद रहा है।और उसके खिलाफ कई एनडीपीएस मामले दर्ज हैं। उक्त मामले में महिंदर, सतनाम और छोटू को गिरफ्तार किया गया था। उसने अपने बेटे गुरमीत को भी रियाज सरवर से मिलवाया और भारत में रियाज के साथियों को 18 किलोग्राम हेरोइन की तस्करी और वितरण में उसकी मदद की।

पूर्व संलिप्तता: वह पहले सतनाम के साथ 70 किलोग्राम हेरोइन की ड्रग तस्करी के मामले में शामिल था और महिंदर के साथ भी शामिल था और क्रॉस बॉर्डर तस्करी के लिए राजस्थान के गंगा नगर और पंजाब में बंद रहा। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

आरोपी सोना उर्फ ​​छोटू जलालाबाद, फाजिल्का, पंजाब।

भूमिका और कार्यप्रणाली:

उसने सीमा पार से तस्करी में गुरमीत सिंह की मदद की थी।और गुरमीत और सतनाम सिंह के साथ पहले भी तस्करी में शामिल रहा है।

बरामदगी: उसके पास से 5 लाख ड्रग मनी बरामद की गई है।

पिछली संलिप्तता: वह सीमा पार से तस्करी करने में शामिल था। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

आरोपी गुरमीत मिस्त्री निवासी जलालाबाद, जिला. फाजिल्का,

भूमिका:

वह अपने इलाके में स्थानीय तस्कर और ड्रग्स का विक्रेता था। वह स्थानीय इलाकों में नशे के आदी लोगों (खासकर युवाओं) को ड्रग्स बेचता था। उसने सतनाम सिंह से 500 ग्राम हेरोइन खरीदी और उसे इस बैंक खाते में पैसे दिए। उसने कुछ मात्रा बेची और बाकी अपने निजी इस्तेमाल के लिए रख ली।जिसे बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

बरामदगी: 77.57 ग्राम हेरोइन

आरोपी महिला सुरिंदर कौर निवासी जगरावा, लुधियाना, पंजाब।

भूमिका:

वह अपने स्थानीय इलाके जगराव, पंजाब में एक स्थानीय आपूर्तिकर्ता थी। उसने अपने गांव में आगे बेचने के लिए सतनाम सिंह से 1 किलो हेरोइन खरीदी। आरोपी महिला पुलिस हिरासत में है।बरामदगी: 22.42 ग्राम हेरोइन।

चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने चंडीगढ़ को ड्रग फ्री बनाने का संकल्प लिया।

3 में को मेगा वॉक का आयोजन।

वही पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया ने चंडीगढ़ को ड्रग फ्री का संकल्प लिया है। यह वॉक चंडीगढ़ प्रशासन और दोनों राज्यों के पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और नायब सिंह सेनी की उपस्थित में होगी। प्रशासक का कहना हैं कि नशे के खिलाफ यह अभियान पूरी तरह से जागरूकता,शिक्षा और सख्त प्रवर्तन पर आधारित होगा। उन्होंने कहा कि यह वॉक युवाओं को नशे से दूर रखने और एक स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करेगा।इस मेगा वॉक में करीब 2,500 छात्र और 1,500 कॉलेज के छात्र शामिल होगे।जो चंडीगढ़ के अलग अलग स्कूलों और कॉलेज से निकलकर सैक्टर 17 स्थित तिरंगा अर्बन पार्क में एकत्रित होगे।
नहीं करने देगे नशे का कारोबार। 
बताया गया कि इस वॉक में चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल और कॉलेजो के छात्र के अलावा खेल जगत के सम्मानित व्यक्ति, पूर्व सैनिक, रेजिडेंस वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य और चंडीगढ़ प्रशासन के कर्मी भी शामिल होगे। इसके अलावा जीवन का वृक्ष नामक एक थीम आधारित गतिविधि शुरू की गई है। जिसमें स्कूलों में नशे के खिलाफ प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। छात्रों को नशे से मुक्ति के संदेश को फैलाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।