Kedarnath dham yatra केदारनाथ के लिए फ्री में हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, जानिए किसको और कैसे मिलेगी ये सुविधा

Kedarnath dham yatra केदारनाथ के लिए फ्री में हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, जानिए किसको और कैसे मिलेगी ये सुविधा

Kedarnath Dham Yatra Free helicopter service

Kedarnath Dham Yatra Free helicopter service

रुद्रप्रयाग। Kedarnath Dham Yatra: केदारनाथ यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को सोनप्रयाग से करीब 3500 यात्रियों को केदारनाथ जाने की अनुमति दी गई। जबकि गत बुधवार को 3600 यात्री केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए थे। ऐसे में यात्रियों की रफ्तार बढ़ने से लगने यात्रा पटरी पर लौटती नजर आ रही है।

यात्रा के पड़ाव सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच ध्वस्त हाईवे को ठीक करने का कार्य चल रहा। सोनप्रयाग से गौरीकुंड के बीच वाहनों की आवाजाही न होने से पैदल ही यात्रियों को गौरीकुंड तक पहुंचना पड़ रहा है। बारिश के चलते सोनप्रयाग के पास ध्वस्त हाइवे पर आवाजाही में दिक्कतें हो रही है।

मौसम के अनुसार यात्रियों की आवाजाही

पुलिस यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मौसम के अनुसार यात्रियों की आवाजाही करा रही है। गुरूवार को 3500 यात्रियों ने भोले बाबा के जयकारों के साथ केदारनाथ के लिए रवाना हुए। देश-विदेश से बडे़ उत्साह के साथ भक्त बाबा केदार के दर पर पहुंच रहे हैं।

हेलीकॉप्टर से भी यात्रियों का आवागमन जारी

वहीं दूसरी ओर हेलीकॉप्टर से भी केदारनाथ के लिए यात्रियों का आवागमन जारी है। आपदा के बाद केदारनाथ से अपने घरों को लौट आए कारोबारियों को भी सरकार ने बड़ी राहत दी है। उन्हें हेलीकॉप्टर से निशुल्क केदारनाथ भेजा जा रहा है। गुरुवार को स्थानीय लोग भी हेली से केदारनाथ पहुंचे हैं।

3500 से अधिक यात्री केदारनाथ रवाना

सोनप्रयाग कोतवाली निरीक्षक देवेंद्र असवाल ने बताया कि गुरुवार को 3500 से अधिक यात्री केदारनाथ रवाना किए गए। मौसम को देखते हुए यात्रा संचालित की जा रही है। ताकि कोई अनहोनी न हो सके।

यह भी पढ़ें:

भाई ने की सगी शादीशुदा बहन की सीने में गोली मारकर हत्या

Nainital में फूफा ने अपनी 16 साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म किया

Somvati Amavasya 2024: श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी, हरकी पैड़ी पर उमड़ी भीड़