भारत के पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रधान का हुआ निधन, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

debendra pradhan: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की सरकार में मंत्री रहे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र प्रधान का सोमवार यानी की 17 मार्च को निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। देवेंद्र प्रधान का दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज चल रहा था जहां उन्हें सीने में दर्द के कारण भर्ती कराया गया था और इसी शिकायत के साथ उनका निधन हो गया।तो आइए थोड़े विस्तार जानते है देवेंद्र प्रधान के बारे में।
केंद्रीय मंत्री के रूप में किया काम
भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता प्रधान ने 1998 से 2004 तक अटल बिहारी वाजपेई के नेनृत्य वाली सरकार में मंत्री के रूप में काम किया है। वह केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के पिता है। देवेंद्र प्रधान के बेटे धर्मेंद्र प्रधान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली मौजूदा केंद्र सरकार में शिक्षा मंत्री हैं। भारतीय जनता पार्टी की उड़ीसा इकाई के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में अंतिम सांस ली वह 84 साल के थे। उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन चारण मांझी ने श्रद्धांजलि देते हुए देवेंद्र प्रधान को एक लोकप्रिय जन्म नेता और योग्य सांसद बताया।
कृषि मंत्री के रूप में किया काम
उड़ीसा के मुख्यमंत्री मोहन चारण मांझी ने कहा की देवेंद्र प्रधान 1999 से 2001 तक केंद्रीय परिवहन एवं कृषि मंत्री के रूप में अपने कर्तव्य का कुचलकता पूर्वक निर्वहन किया। एक जनप्रतिनिधि एवं सांसद के रूप में उन्होंने अनेक कल्याणकारी किया जिसके लिए उन्हें आम जनता का काफी स्नेह मिला उन्होंने अपना पूरा जीवन सेवा और दृढ़ संकल्प की भावना के साथ राज्य के विकास के लिए समर्पित कर दिया। मांझी ने कहा कि देश और राज्य ने देवेंद्र प्रधान के रूप में एक प्रतिष्ठित लोक सेवक को दिया मुख्यमंत्री ने उनके बेटे से भी बात की और अपने संवेदना व्यक्त किए उड़ीसा विधानसभा में विपक्ष के नेता नवीन पटनायक ने कहा कि देवेंद्र प्रधान को उनके अद्वितीय संगठन नात्मक कौशल और अधिक व्यक्तिगत के लिए हमेशा याद किया जाएगा।