Former CM Manohar Lal said on the Jantar Mantar movement of wrestlers

पहलवानों के जंतर मंतर आंदोलन पर पूर्व सीएम मनोहर लाल बोले: अब साबित हो गया ये राजनीतिक चक्र में फंसे थे

Former CM Manohar Lal said on the Jantar Mantar movement of wrestlers

Former CM Manohar Lal said on the Jantar Mantar movement of wrestlers

Former CM Manohar Lal said on the Jantar Mantar movement of wrestlers- चंडीगढ़ (साजन शर्मा)I पहलवान खिलाड़ी विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के  बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात के बाद दोनों खिलाडिय़ों के विधानसभा चुनाव लडऩे की अटकलें तेज हो गई हैं। दूसरी तरफ इससे हरियाणा प्रदेश की राजनीति बई चुनाव से ऐन पहले पूरी तरह गर्मा गई है। विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के हरियाणा विधानसभा चुनाव में हाथ आजमाने की अटकलों पर भाजपा के नेता एकदम से बरसे हैं। उन्होंने दलील दी है कि हम तो पहले से कह रहे थे कि ये खिलाड़ी राजनीति से प्रेरित होकर दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया के चुनाव लडऩे की अटकलों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अब यह साबित हो गया कि वे राजनीतिक चक्र में फंसे थे। मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि उस समय इनके आंदोलन को पहलवानों का आंदोलन बताया जा  रहा था लेकिन अब हम कह सकते हैं कि वे राजनीति से प्रेरित थे। वे टिकट मांग रहे हैं और पार्टियां भी उन्हें अब टिकट देने जा रही हैं, इससे यह स्पष्ट हो गया है कि वो राजनीति से प्रेरित होकर आंदोलन करने उतरे थे।

दरअसल कल बुधवार को विनेश फोगाट और पूनिया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात की थी। इसके बाद दोनों कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपालन से भी मिले थे। ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों खिलाडिय़ों को कांग्रेस टिकट दे सकती है। दोनों खिलाडिय़ों को तीन-तीन विकल्प दिये गये हैं। जिस सीट को भी यह चुनेंगे पार्टी उन्हें चुनाव में उतारेगी। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, फोगाट को फाइनल तौर पर जुलाना और पूनिया को बादली सीट से उम्मीदवार बनाए जाने पर चर्चा हो रही है। यहां बता दें कि बजरंग पूनिया टोक्यो ओलंपिक खेलों के कांस्य पदक विजेता हैं वहीं विनेश फोगाट ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला पहलवान बनी थी, हालांकि विनेश को 50 किलोग्राम वर्ग के वजन में 100 ग्राम वजन अधिक वजन पाए जाने के बाद अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इसके बाद उन्होंने खेल से सन्यास की घोषणा कर दी।

पेरिस से लौटने के बाद विनेश फोगाट का भव्य स्वागत किया गया। जुलूस की शक्ल में इस कार्यक्रम की अगुवाई कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा कर रहे थे।  इसके बाद विनेश फोगाट ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ बैठकें भी की थी। इसी से अटकलों को बल मिला कि उन्हें विधानसभा चुनाव के रण में उतारा जा सकता है। दोनों ही खिलाड़ी 2023 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के पूर्व सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के तत्कालीन प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीडऩ के आरोपों को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन में अन्य खिलाडिय़ों के साथ शामिल हुए थे। इस प्रदर्शन को लेकर खूब हंगामा हुआ था और पहलवानों को दिल्ली पुलिस ने घसीटा था। उस वक्त मुद्दे पर खूब राजनीति हुई थी। विपक्षी पार्टियों ने पीएम नरेंद्र मोदी तक को इसको लेकर घेरा था और कहा था कि देश के उच्चकोटि के खिलाडिय़ों के साथ कैसा सुलूक केंद्र सरकार कर रही है और आरोपी बृजभूषण शरण सिंह को बचाया जा रहा है।