Champai Soren News- पूर्व CM चंपई सोरेन का पीछा कर रही थी झारखंड पुलिस; असम CM का दावा- दिल्ली पुलिस ने 2 SI पकड़े

पूर्व CM चंपई सोरेन का पीछा कर रही थी झारखंड पुलिस; असम CM का दावा- दिल्ली पुलिस ने 2 SI पकड़े, BJP में 30 अगस्त को जॉइनिंग

Former CM Champai Soren Tracked By Jharkhand Police Two SI Arrest

Former CM Champai Soren Tracked By Jharkhand Police Two SI Arrest

Champai Soren News: झारखंड के पूर्व CM चंपई सोरेन के हर मूवमेंट को ट्रैक किया जा रहा था। चंपई सोरेन पर झारखंड पुलिस हर पल नजर रख रही थी। ऐसा कहना है कि, असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा (CM Himanta Biswa Sarma) का। सीएम हिमंत बिस्वा ने प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी है कि, झारखंड पुलिस स्पेशल ब्रांच के 2 सब-इंस्पेक्टर, पूर्व CM चंपई सोरेन का पीछा कर रहे थे। झारखंड से लेकर दिल्ली तक चंपई सोरेन के मूवमेंट को ट्रैक किया जा रहा था। सीएम ने बताया कि, पीछा करने वाले दोनों सब-इंस्पेक्टर अब गिरफ्तार हो चुके हैं. दिल्ली पुलिस इन्हें गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Champai Soren News

 

स्वाधीन भारत में ये कभी नहीं हुआ

सीएम हिमंत बिस्वा ने बताया कि, जब पूर्व CM चंपई सोरेन आज से एक सप्ताह पहले दिल्ली आए थे और वहां 3 दिन रुके थे। इसके बाद वह फिर दोबारा 26 अगस्त को दिल्ली आए और दोनों बार अपनी टीम के साथ ताज होटल में आकर रुके। लेकिन कल पता चला कि चंपई सोरेन जब दोनों बार दिल्ली गए आए तो इस दौरान झारखंड पुलिस स्पेशल ब्रांच ने उनका पीछा किया। उनके मूवमेंट पर नजर रखी। हिमंत बिस्वा ने कहा कि, स्वाधीन भारत में ये कभी नहीं हुआ। ये कितनी बुरी बात है कि, एक पूर्व सीएम को ट्रैक करने के लिए उसके पीछे पुलिस लगा दी जाये।

होटल में पकड़े गए झारखंड पुलिस के दोनों एसआई

सीएम हिमंत बिस्वा ने बताया कि, ताज होटल में जिस जगह चंपई सोरेन ने कमरा लिया वहीं करीब में ही झारखंड पुलिस के दोनों एसआई ने भी कमरा बुक कराया। इसके बाद दोनों वहां रुके और चंपई सोरेन पर नजर रखने लगे। सीएम ने बताया कि, दोनों एसआई जब तस्वीरें ले रहे थे तो चंपई सोरेन की टीम ने इन्हें पकड़ा और संदेह के आधार पर दिल्ली पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पकड़ लिया।

इसके बाद पूर्व CM चंपई सोरेन ने दिल्ली पुलिस में एफ़आईआर दर्ज कराई और बताया कि, दिल्ली आने वाली फ्लाइट में भी ये दोनों मौजूद थे और दिल्ली आने के बाद उसी होटल में नजदीक कमरा लिया। जहां उनका कमरा था। चंपई सोरेन ने दिल्ली पुलिस से कहा कि इन दोनों की जांच की जाये। सीएम हिमंत बिस्वा ने बताया कि, जब दिल्ली पुलिस ने इन दोनों को अपने साथ ताज होटल से ले गई तो तो पता चला कि, दोनों झारखंड पुलिस स्पेशल ब्रांच के सब-इंस्पेक्टर हैं। पहले ये दोनों अपने आप को जर्नलिस्ट बता रहे थे।

सीएम हिमंत बिस्वा के मुताबिक, दोनों सब-इंस्पेक्टर ने यह बताया है कि, वो बहुत दिन से चंपई सोरेन का पीछा कर रहे थे। उन्हें इसके लिए ज़िम्मेदारी दी गई थी। चंपई सोरेन जब भी कहीं जाते थे तो वे उनका पीछा करते थे और उनपर नजर रखते थे। सीएम हिमंत बिस्वा ने बताया कि, झारखंड पुलिस स्पेशल ब्रांच के एडीजीपी ने इन दोनों को चंपई सोरेन को ट्रैक करने की ज़िम्मेदारी थी।

 

BJP में 30 अगस्त को जॉइनिंग

सीएम हिमंत बिस्वा ने कहा कि, झारखंड मंत्री सभा में चंपई सोरेन आज भी मंत्री हैं। जब तक वे इस्तीफा नहीं देते हैं तब तक वो मंत्री हैं और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भी हैं। वहीं अब उन्होंने बीजेपी में शामिल होने का निर्णय लिया है। पूर्व CM चंपई सोरेन 30 अगस्त को बीजेपी जॉइन कर रहे हैं। वहीं चंपई सोरेन ने कहा- पहले मैंने सोचा था कि मैं संन्यास ले लूंगा। फिर मैंने सोचा कि नया संगठन बनाऊंगा लेकिन इसके लिए समय अभी कम है। बहुत मंथन करने के बाद मेरा प्रधानमंत्री और गृह मंत्री अमित शाह पर विश्वास बढ़ गया है और बीजेपी में शामिल होने का हमने निर्णय ले लिया है। बीजेपी में मेरे साथ मेरा बेटा भी शामिल होगा.