Forbes 10 Powerful Countries: ये हैं दुनिया के टॉप 10 शक्तिशाली देश, भारत को जगह नहीं, अमेरिका RANK-1 पर

दुनिया के टॉप 10 शक्तिशाली देशों में भारत को जगह नहीं; Forbes ने लिस्ट में इन देशों को किया शामिल, अमेरिका की RANK क्या?

Forbes 10 Powerful Countries List In The World 2025 Check Out Here

Forbes 10 Powerful Countries List In The World 2025 Check Out Here

Forbes 10 Powerful Countries: फोर्ब्स ने साल 2025 में दुनिया के टॉप 10 शक्तिशाली देशों की रैंकिंग जारी की है। फोर्ब्स की रैंकिंग लिस्ट में अमेरिका RANK-1 पर है। यानि अमेरिका दुनिया का सबसे ताकतवर देश बना हुआ है। वहीं चीन को RANK-2 पर रखा गया है। जबकि रूस RANK-3 पर है। गौर करने वाली बात यह है कि, फोर्ब्स की रैंकिंग लिस्ट में भारत को टॉप 10 से बाहर रखा गया है। भारत को टॉप 10 में शामिल न किए जाने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं और बहस शुरू हो गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Forbes द्वारा दुनिया के शक्तिशाली देशों की रैंकिंग पांच मुख्य पैरामीटरों पर आधारित होती है। जिसमें उस देश के नेतृत्व, राजनीतिक प्रभाव, आर्थिक प्रभाव, मजबूत अंतरराष्ट्रीय गठबंधन और उस देश की सैन्य ताकत यानि मजबूत सेना के आधार रैंक तैयारी की जाती है। ऐसे में भारत जैसे विशाल जनसंख्या, चौथी सबसे बड़ी सेना और पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश को टॉप 10 शक्तिशाली देशों से बाहर कर देना यह सवालिया हो गया है।

भारत को बाहर रखने पर कैसे सवाल?

भारत जैसी उभरती हुई ताकत को बाहर करने की वजह से फोर्ब्स आलोचकों के निशाने पर है। कहा जा रहा है कि, भारत की विशाल आबादी, चौथी सबसे बड़ी सैन्य ताकत और आर्थिक प्रगति को देखते हुए इसे बाहर रखना हैरान करने वाला है। भारत की चौथी सबसे बड़ी सेना और पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने के बावजूद, टॉप 10 रैंकिंग में उसे जगह नहीं दी गई। इससे कई विशेषज्ञों और जनता में यह सवाल खड़ा हो गया है कि फोर्ब्स की रैंकिंग पद्धति भारत के प्रभाव को सही से आंकने में विफल रही है।

टॉप 10 शक्तिशाली देशों में यह मुस्लिम देश शामिल

Forbes टॉप 10 शक्तिशाली देशों में जहां अमेरिका, चीन और रूस जैसे देशों ने अपनी मजबूत स्थिति बरकरार रखी है और इजरायल ने दसवां स्थान हासिल किया है तो वहीं एक मुस्लिम देश भी 10 शक्तिशाली देशों में शामिल हुआ है. जो कि साउदी अरब है। इसके अलावा UK शक्तिशाली देशों में RANK-4 पर है। जबकि जर्मनी RANK-5 पर, साउथ कोरिया RANK-6 पर, फ्रांस RANK-7 पर और जापान RANK-8 पर है। आप नीचे क्रमबद्ध सभी देशों की जीडीपी और जनसंख्या देख सकते हैं।

Forbes 10 Powerful Countries List In The World 2025 Check Out Here