अराकन सेना से खौफजदा 151 म्यांमार के सैनिक पहुंचे मिजोरम; असम रायफल्स ने दिखाई दरियादिली, कराया इलाज

अराकन सेना से खौफजदा 151 म्यांमार के सैनिक पहुंचे मिजोरम; असम रायफल्स ने दिखाई दरियादिली, कराया इलाज

MYANMAR CRISIS

MYANMAR CRISIS

आइजोल। MYANMAR CRISIS: म्यांमार में एक सशस्त्र जातीय समूह ने सैन्य शिविरों पर कब्जा कर लिया, जिसके बाद कम से कम 151 सैनिक अपने देश से भागकर मिजारम के लांग्टलाई जिले में आ गए। असम राइफल्स के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी है।

असम राइफल्स के शरण में पहुंचे म्यांमार के कई सेना

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास उनके शिविरों पर अराकान सेना के लड़ाकों द्वारा कब्जा कर लिया गया, जिसके बाद वह अपने हथियारों के साथ भाग गए और लॉन्ग्टलाई जिले के तुईसेंटलांग में असम राइफल्स के पास पहुंचे। अधिकारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से भारतीय सीमा के करीब के इलाकों में म्यांमार सेना और अराकान सेना के लड़ाकों के बीच तीव्र गोलीबारी हो रही थी।

सुरक्षित हिरासत में हैं सभी जवान

अधिकारी ने बताया कि मिजोरम में प्रवेश करने वाले म्यांमार सेना के कुछ जवान इस दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें असम राइफल्स द्वारा प्राथमिक उपचार दिया गया। उन्होंने कहा कि म्यांमार सेना के जवान अब म्यांमार सीमा के पास लॉन्ग्टलाई जिले के पर्व में असम राइफल्स की सुरक्षित हिरासत में हैं।

जल्द भेजा जाएगा स्वदेश

उन्होंने बताया कि भारत आए सभी म्यांमार के जवानों को जल्द ही उनके देश वापस भेज दिया जाएगा। इस बारे में विदेश मंत्रालय और म्यांमार की सैन्य सरकार के बीच बातचीत चल रही है।

यह पढ़ें:

राजस्थान में कौन-कौन बना मंत्री; 22 विधायकों को मंत्रिमंडल विस्तार में जगह, 12 कैबिनेट, 5 स्वतंत्र प्रभार और 5 राज्यमंत्री बनाए गए

31 दिसंबर की रात के लिए दिल्ली मेट्रो का बड़ा फैसला; नए साल के जश्न से पहले एडवाइजरी पढ़ लें, वरना फिर पछताएंगे

कौन है लखबीर सिंह लांडा, जिसे भारत सरकार ने घोषित किया आतंकी, क्यों हुआ एक्शन, क्या हैं आरोप?