हरियाणा के इतिहास में फरीदाबाद लोकसभा को पहली बार मिले एक साथ तीन तीन मंत्री

हरियाणा के इतिहास में फरीदाबाद लोकसभा को पहली बार मिले एक साथ तीन तीन मंत्री

Haryana Assembly Election Result 2024

Haryana Assembly Election Result 2024

सरकार के नए गठन में फरीदाबाद लोकसभा को मिली सबसे अधिक ताकत

पलवल को 25 साल बाद मिला मंत्री पद

फरीदाबाद। दयाराम वशिष्ठ: Haryana Assembly Election Result 2024: भाजपा की इस सरकार में फरीदाबाद लोकसभा से तीन को मंत्री बनाकर इलाके को बड़ी ताकत दी है। इन तीन मंत्रियों में पलवल से नव निर्वाचित 36 वर्षीय युवा नेता गौरव गौतम, फरीदाबाद से विपुल गोयल व तिगाव से राजेश नागर शामिल हैं। नायब  सरकार में तीनों मंत्रियों को शपथ मिलने से फरीदाबाद लोकसभा इलाके में खुशी का माहौल है। पलवल को 25 वर्ष बाद यह मंत्री पद मिला है। 

Haryana Assembly Election Result 2024

पलवल उत्तर भारत में हरियाणा राज्य का 21वाँ जिला है। पलवल शहर इस जिले का मुख्यालय है। यह शहर दिल्ली से 60 किलोमीटर की दूरी पर दिल्ली-मथुरा राजमार्ग (NH-2) पर स्थित है। 
 गौरव गौतम को पहली बार भाजपा से टिकट मिली और बड़ी जीत हासिल करते हुए पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल को 33,605 के बड़े अंतर से हराया था।

1996 में पलवल जिला (उस समय फरीदाबाद जिला का हिस्सा) से पलवल से विधायक करण सिंह दलाल, होडल से विधायक जगदीश नायर, हथीन से विधायक हर्ष कुमार को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था।
सबसे बड़ी बात यह भी है कि पलवल विधानसभा सीट पर पहली बार ब्राह्मण विधायक बना है। 

इससे पहले कई बार राष्ट्रीय पार्टियों ने ब्राह्मण नेताओं पर दांव लगाया, लेकिन कोई भी जीत हासिल नहीं कर सका था। वर्ष 2024 के चुनाव से पहले पलवल विधानसभा सीट पर सात बार जाट, पंजाबी दो बार, वैश्य दो बार, गुर्जर तीन बार चुनाव जीते हैं।

Haryana Assembly Election Result 2024

लेकिन पलवल विधानसभा सीट पर भाजपा के युवा नेता गौरव गौतम ने करण सिंह दलाल जैसे दिग्गज को पटखनी देकर सभी को चौंका दिया है। 

गौरव गौतम की जीत के साथ ही पलवल जिले के इतिहास में पहली बार ब्राह्मण समुदाय से कोई विधायक बना है। भाजपा ने पलवल विधानसभा सीट पर मौजूदा विधायक दीपक मंगला का टिकट काटकर ब्राह्मण समुदाय से आने वाले युवा नेता गौरव गौतम पर भरोसा जताया था।

 उल्लेखनीय है कि पलवल विधानसभा सीट पर एक उपचुनाव सहित 15 चुनाव हुए हैं। इनमें कांग्रेस पांच बार, लोकदल दो बार, भाजपा और हरियाणा विकास पार्टी दो बार, जनता पार्टी, आरपीआई, आर्य सभा, निर्दलीय एक-एक बार चुनाव जीते हैं। कांग्रेस ने लगातार चार बार ब्राह्मण प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे, लेकिन किसी को सफलता हाथ नहीं लगी। कांग्रेस ने 1987, 1991, 1996 और 2000 में ब्राह्मण नेताओं को टिकट दिया। कोई चुनाव नहीं जीत सका। 

विपुल गोयल को मिला दूसरी बार मंत्री पद

विपुल गोयल वर्ष 2014 में पहली बार फरीदाबाद विधानसभा सीट से विधायक चुने गए, जिन्हें उधोग
मंत्री बनाया गया था।। वर्ष 2019 में इन्हें टिकट नहीं मिल सकी। इस बार 2024 में टिकट मिली और दोबारा मंत्री बनाया गया। 

तिगांव विधानसभा से राजेश नागर बने पहली बार  मंत्री

इस बार तिगाव विधानसभा में पहली बार मंत्री पद मिला। यहाँ से राजेश नागर दो बार चुनाव जीतकर विधायक बने, लेकिन इस बार नायब सरकार में इन्हें मंत्री पद की शपथ दिलाई। इससे इलाके में खुशी की लहर है। हालांकि वर्ष 2009 से पहले यह इलाका मेवला महाराज पुर विधान सभा के नाम से होता था, उस समय यहाँ से गजराज बहादुर नागर और कृष्ण पाल गुर्जर भी मंत्री रहे हैं।