सावधान! कहीं आप फर्जी यूनिवर्सिटी में तो नहीं फंस गए, देश की 21 Fake Universities की लिस्ट जारी, फटाफट चेक करें, इनमें से कोई आपकी तो नहीं

Fake Universities Alert
Fake Universities Alert : अगर आप यूनिवर्सिटी लेवल की पढ़ाई कर रहे हैं और डिग्री लेकर आगे कुछ करना चाहते हैं तो जरा रुक जाइये| कहीं ऐसा तो नहीं कि आप जिस यूनिवर्सिटी से जुड़े हैं वह फर्जी हो और जिसकी डिग्री की कोई मान्यता न हो|
दरअसल, UGC यानि University Grants Commission ने देश की 21 Universities को फेक बता डाला है| UGC द्वारा बाकायदा पूरी लिस्ट जारी की गई है| यूजीसी द्वारा जारी लिस्ट के अनुसार, ये फर्जी यूनिवर्सिटीज देश के अलग-अलग राज्यों में हैं|
दिल्ली में सबसे ज्यादा
यूजीसी ने फर्जी यूनिवर्सिटीज की जो लिस्ट जारी की है उसमें दिल्ली टॉप पर है| इसके बाद फिर उत्तर प्रदेश, फिर पश्चिम बंगाल और उड़ीशा| वहीं, इसके बाद इस कड़ी में कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र, पांडुचेरी और आंध्र प्रदेश जैसे राज्य शामिल हैं|
इन यूनिवर्सिटीज को डिग्री प्रदान करने का अधिकार नहीं
यूजीसी ने जारी अधिसूचना में साफ़ लहजे में यह कह दिया है कि ये यूनिवर्सिटीज खुद से बनाई हुई चल रहीं हैं| इनमें यूजीसी अधिनियम का उल्लंघन हो रहा है| इसलिए ये गैर-मान्यता प्राप्त हैं| इन्हें फर्जी विश्वविद्यालय घोषित किया जाता है| इन्हें कोई डिग्री प्रदान करने का अधिकार नहीं है।
चेक करें
.jpg)
.jpg)