Exit polls of five states released

विधानसभा चुनाव: पांच राज्यों के एग्जिट पोल जारी, देखें कहां किसकी बनेगी सरकार

Exit polls of five states released

Exit polls of five states released

Exit polls of five states released- नई दिल्ली। साल 2024 से पहले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।  राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम की वोटिंग पूरी हो चुकी है। तेलंगाना में वीरवार को वोटिंग खत्म होने के बाद सभी 5 राज्यों के एग्जिट पोल्स जारी किए गए हैं। चुनाव से पहले विभिन्न चैनल्स और मीडिया संस्थानों ने इन राज्यों के लिए अपने-अपने ओपिनियन पोल जारी किए हैं।

अब जारी किए गए एग्जिट पोल बताएंगे कि मतदान से पहले और मतदान वाले दिन तक जनता की राय में कितना अंतर आया। एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश-राजस्थान में भाजपा, छत्तीसगढ़-तेलंगाना में कांग्रेस, मिजोरम में  जैडपीएम की सरकार बनने का अनुमान लगाया गया है।  इन सभी राज्यों के चुनाव परिणाम 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। एग्जिट पोल महज एक अनुमान है, सही आंकड़े 3 दिसंबर को जारी किए जाएंगे।

मध्य प्रदेश के अब तक 6 एग्जिट पोल में 4 में भाजपा और 2 में कांग्रेस बहुमत के करीब है। छत्तीसगढ़ के तीन एग्जिट पोल में कांग्रेस आगे दिख रही है। राजस्थान में भाजपा बहुमत के पार दिख रही है।

इंडिया टुडे माय एक्सिस इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्य प्रदेश में भाजपा को 106-116, कांग्रेस को 111-121 और अन्य को 6 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। राज्य में 230 सीटें हैं। यहां बहुमत के लिए 116 सीटों की जरूरत है।

एक्सिस इंडिया के एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 40-50, भाजपा 36-46 और अन्य को 1 से 5 सीटें दी गई हैं। राज्य में कुल 90 सीटें हैं। यहां बहुमत का आंकड़ा 46 है।

जन की बात के एग्जिट पोल में राजस्थान में भाजपा को 100-122, कांग्रेस को 62 से 85, अन्य को एक भी सीट नहीं दी गई है। राज्य में कुल 200 सीटें हैं। यहां सरकार बनाने के लिए 101 सीटों की जरूरत है।