BREAKING
गोली लगने के बाद पहली बार सामने आए गोविंदा; व्हीलचेयर पर बैठे दिखे, इलाज के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी, पुलिस जांच कर रही पाकिस्तान जाएंगे विदेश मंत्री जयशंकर; करीब 9 साल बाद भारत से किसी केंद्रीय मंत्री का दौरा, आखिरी बार प्रधानमंत्री मोदी 2015 में गए हरियाणा चुनाव के लिए हिमाचल में कर्मचारियों को छुट्टी; राज्य सरकार का आदेश जारी, वोट डालने के लिए आ सकेंगे, वेतन नहीं कटेगा महाराष्ट्र मंत्रालय में हैरान करने वाली घटना; विधानसभा डिप्टी स्पीकर ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, पुलिस मौके पर मौजूद VIDEO नवरात्र पर मां दुर्गा के इन मंत्रों का करें जाप; सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करने वाले, भगवती की विशेष कृपा बरसेगी, आएगी शांति और समृद्धि

गोली लगने के बाद पहली बार सामने आए गोविंदा; व्हीलचेयर पर बैठे दिखे, इलाज के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी, पुलिस जांच कर रही

Bollywood Actor Govinda Discharged From Hospital Health News

Bollywood Actor Govinda Discharged From Hospital Health News

Govinda Health News Update: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उन्हें 1 अक्टूबर को गोली लगने के बाद मुंबई के क्रिटिकेयर एशिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब करीब 4 दिनों के इलाज के बाद गोविंदा को छुट्टी दे दी गई है। वहीं अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद गोविंदा व्हीलचेयर पर बैठे दिखे। इस बीच वह मीडिया से रुबुरु हुए और अपने लिए दुआओं के लिए सबका धन्यवाद किया। गोविंदा ने कहा, "मैं सभी को उनकी प्रार्थनाओं, दुआओं के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं विशेष रूप से अपने प्रशंसकों को मेरे लिए इतनी प्रार्थना करने के लिए धन्यवाद देता हूं। मैं उनके प्यार के लिए तहे दिल से उनका शुक्रिया अदा करता हूं।''

गौरतलब है कि, बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को 1 अक्टूबर मंगलवार सुबह तड़के 4.30 बजे के करीब गोली लग गई थी। गोविंदा की खुद की लाइसेंसी रिवॉल्वर से ही उन्हें गोली लगी। इस दौरान गनीमत यह रही कि, रिवॉल्वर से चली गोली गोविंदा के पैर में लगी। वहीं गोली चलने की आवाज से घर में हड़कंप मच गया था। जिसके बाद गोविंदा को फौरन अस्पताल लाया गया था। अस्पताल पहुंचने के बाद गोविंदा को आईसीयू में दाखिल किया गया। जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोविंदा के पैर से गोली बाहर निकाली। वहीं अस्पताल में रहते हुए गोविंदा ने अपना ऑडियो जारी किया था। गोविंदा ने बताया था कि, वह अब खतरे से बाहर हैं।

मुंबई पुलिस ने रिवॉल्वर कब्जे में ली, पूछताक्ष की

गोविंदा पर किसी प्रकार का हमला नहीं हुआ है। बल्कि, उनकी खुद की रिवॉल्वर से गोली चली। बताया जा रहा है कि, गोविंदा कोलकाता जाने की तैयारी कर रहे थे। उस समय उनके साथ यह घटना घट गई। गोविंदा अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर चेक करके अलमारी में रख रहे थे लेकिन तभी रिवॉल्वर उनके हाथ से गिर गई और ट्रिगर दबने से उसमें से अचानक गोली चल गई जो उनके पैर में लगी। फिलहाल, गोविंदा का यह गोलीकांड मुंबई पुलिस की जांच से जरूर गुजरेगा।

मुंबई पुलिस ने गोविंदा की रिवॉल्वर अपने कब्जे में ली है और पूछताक्ष की है। घटना की सूचना मिलने के बाद ही मुंबई पुलिस गोविंदा के घर पर पहुंच गई थी और उस जगह का जायजा लिया। जहां गोली चली। इसके बाद पुलिस अस्पताल भी पहुंची। बताया जाता है कि, जिस वक्त गोविंदा को गोली लगी। उस दौरान घर में गोविंदा की बेटी और उनका स्टाफ ही मौजूद था। गोविंदा की पत्नी सुनीता घर में नहीं थीं।

इसी साल राजनीति में दोबारा एंट्री मारी

मालूम रहे कि, लोकसभा चुनाव से पहले बॉलीवुड स्टार गोविंदा ने राजनीति में दोबारा एंट्री ली थी। गोविंदा ने मुंबई में सीएम एकनाथ शिंदे की शिव सेना जॉइन की और इस तरह वह एनडीए गठबंधन का भी हिस्सा बन गए। सीएम एकनाथ शिंदे ने खुद गोविंदा की पार्टी में जॉइनिंग कराई थी। उस समय यह चर्चा थी कि, गोविंदा को लोकसभा के चुनाव मैदान में उतारा जा सकता है। गोविंदा को मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए टिकट मिल सकता है। लेकिन गोविंदा को टिकट नहीं दी गई। हालांकि, उन्होंने चुनाव प्रचार किया था।

14 साल बाद आज मैं फिर से राजनीति में आया

एकनाथ शिंदे की शिव सेना में शामिल होने के साथ राजनीति में दोबारा एंट्री पर गोविंदा ने कहा था कि, मैं 2004 से 2009 तक राजनीति में था और तब सांसद चुना गया था। इसके बाद मैंने राजनीति से दूरी बना ली। लेकिन यह अद्भुत संयोग है कि अब 14 साल बाद आज मैं फिर से राजनीति में आया हूं। बता दें कि, इससे पहले गोविंदा कांग्रेस के नेता रह चुके हैं। कांग्रेस की ही टिकट पर वह मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। तब गोविंदा ने अपने पहले चुनाव में ही भारतीय जनता पार्टी के राम नाइक को हराया था।  

80-90 दशक के हिट हीरो रहे गोविंदा

आज बॉलीवुड फिल्मों में गोविंदा बहुत कम नजर आते हों लेकिन उनकी चर्चा लोगों के बीच हमेशा होती रहती है। डांस, कामेडी और एक्टिंग का जो तड़का गोविंदा लगाया करते थे, उसे लोग भूल नहीं पाये हैं। बॉलीवुड स्टार गोविंदा ने 80 के दशक में अपने फिल्मी करियर की शुरुवात की थी। गोविंदा की पहली फिल्म 1986 की लव 86 थी, जो हिट साबित हुई।

इसके बाद वह इल्जाम (1986), मरते दम तक (1987), खुदगर्ज (1987), दरिया दिल (1988), जैसी करनी वैसी भरनी (1989), स्वर्ग (1990) और हम (1991) सहित बाद की हिट फिल्मों में दिखाई दिए। इसके बाद गोविंदा को 1992 में फिल्म शोला और शबनम, 1993 में फिल्म आंखें में देखा गया। गोविंदा के ये दोनों ही फिल्में हिट रहीं।

वहीं इन फिल्मों की सफलता के बाद, गोविंदा ने कॉमेडी फिल्मों में मुख्य रूप से गज़ब भूमिका निभाई, जैसे राजा बाबू (1994), कुली नंबर 1 (1995), साजन चले ससुराल (1996), हीरो नंबर 1 (1997), दीवाना मस्ताना (1997), दूल्हे राजा (1998), बड़े मियां छोटे मियां (1998), अनाड़ी नंबर 1 (1999), हसीना मान जाएगी (1999) और जोड़ी नंबर 1 (2001)।

गोविंदा ने साजन चले ससुराल के लिए फिल्मफेयर विशेष पुरस्कार और हसीना मान जाएगी के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता। हालांकि, 2000 के दशक में गोविंदा की कई फिल्में फ्लॉप हुईं। जिसके बाद गोविंदा ने भागम भाग (2006), पार्टनर (2007), और हॉलिडे (2014) जैसी फिल्में दीं। 2015 में, गोविंदा टीवी के रियलिटी शो, डांस इंडिया डांस और सुपर मॉम्स के सीज़न 2 में जज बने।