Hariyali Amavasya

हरियाली अमावस्या पर करें राशि अनुसार दान, चमक जाएगी किस्मत, देखें क्या है खास

Shiv

Hariyali Amavasya

हर महीने अमावस्या का पर्व मनाया जाता है। इस खास असवार पर अधिक संख्या में श्रद्धालु गंगा समेत पवित्र नदियों में आस्था की डुबकी लगाते हैं। इसके बाद श्रद्धा अनुसार दान करते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को पुण्य की प्राप्ति होती है। सावन के महीने में पडऩे वाली अमावस्या को हरियाली अमावस्या  के नाम से जाना जाता है।

हरियाली अमावस्या पर राशि अनुसार दान
मेष- राशि के जातक हरियाली अमावस्या पर महादेव की पूजा करें और लाल रंग के वस्त्र, मसूर दाल और लाल मिर्च का दान करें।

वृषभ- राशि के जातकों के लिए हरियाली अमावस्या पर चावल और चीनी का दान करना बेहद फलदायी साबित होता है।  

मिथुन- राशि के जातक हरियाली अमावस्या पर महादेव को प्रसन्न करने के लिए गरीबों को भोजन कराएं। इससे करियर में सफलता प्राप्त होगी।

कर्क- राशि के जातक हरियाली अमावस्या के अवसर पर मौसमी फलों का दान करें। इससे पितृ प्रसन्न होते हैं।

सिंह- राशि के जातक हरियाली अमावस्या पर पूजा के बाद कपड़े का दान करें। ऐसा करने से सुख-शांति की प्राप्ति होती है।

कन्या- राशि के जातक पितरों की कृपा प्राप्ति के लिए हरियाली अमावस्या पर चप्पल का दान करें।

तुला- राशि के जातक हरियाली अमावस्या पर अनाज का दान करें। ऐसा करने से घर में सुख, समृद्धि और शांति का आगमन होगा।

वृश्चिक- राशि के जातक हरियाली अमावस्या के दिन गरीबों और जरूरतमंदों की आर्थिक मदद करें।

धनु-राशि के जातक हरियाली अमावस्या की तिथि पर तिल, जौ और चावल का दान करें।

मकर- राशि के जातक हरियाली अमावस्या पर पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए छाता का दान करें। इससे पितृ प्रसन्न होते हैं।

कुंभ- राशि के जातक हरियाली अमावस्या के दिन गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन कराएं। इससे जीवन में अन्न और धन की कमी नहीं होगी।  

मीन- राशि के जातक जीवन को खुशहाल बनाने के लिए हरियाली अमावस्या पर  चावल, दाल, चीनी, सौंफ और सुपारी का दान करें।

शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, सावन माह की अमावस्या तिथि 03 अगस्त, 2024 को दोपहर 03 बजकर 50 मिनट पर शुरू हो रही है। वहीं, इसका समापन 04 अगस्त, 2024 को दोपहर 04 बजकर 42 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार सावन की हरियाली अमावस्या रविवार, 04 अगस्त को मनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें-

भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए ऐसे करें पूजा, जीवन से मिट जाएंगे सारे विघ्न

सावन के सोमवार पर इस तरह करनी चाहिए शिव आराधना; खुश होकर कृपा बरसाएंगे भोलेनाथ, मिटेंगे दुख-कलेश, जीवन में होगी बरकत

 भगवान शिव को प्रसन्न करने का बड़ा मौका: 22 जुलाई से सावन महीने की शुरुवात, पहला दिन भी सोमवार, इन चीजों से करें भोलेनाथ की पूजा