Dussehra

दशहरे  पर करें यह आसान और अचूक उपाय, हमेशा बनी रहेगी कृपा

Ravan

Do this easy and surefire remedy on Dussehra

हर वर्ष दशहरे का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस बार दशहरा 5 अक्टूबर बुधवार को मनाया जाने वाला है। इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर बुराई पर विजय प्राप्त की थी। इसलिए इसे विजयादशमी भी कहा जाता है। विजयादशमी को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। पुराणों के अनुसार इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर राक्षस का वध कर सृष्टि की रक्षा की थी। वहीं ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें दशहरे के दिन करने से व्यक्ति के जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। 

दशहरे के दिन करें यह उपाय

-दशहरे के दिन शाम के समय माता लक्ष्मी का ध्यान करते हुए किसी मंदिर में झाड़ू दान करना चाहिए। ऐसा करने से घर में धन और समृद्धि आती है।

- दशहरे के दिन शमी के पेड़ के नीचे दीपक जलाने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही कानून संबंधी मामलों से भी छुटकारा मिलता है।

- विजयादशमी के दिन सुंदरकांड का पाठ करने से हर तरह के संकटों से छुटकारा मिलता है।

- नौकरी और व्यापार में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए दशहरे के दिन ऊँ विजयायै नम: मंत्र का जाप करें। इसके बाद माता का पूजन कर उन्हें 10 फल अर्पित करें। इसके बाद इन फलों को गरीबों में बांट दें।

- शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने के लिए विजयादशमी के दिन नीलकंठ पक्षी के दर्शन जरूर करें। यह बहुत ही शुभ माना जाता है साथ ही मार्ग में आ रही बाधाएं भी दूर होती हैं।

- दशहरे के दिन पीले वस्त्र में एक नारियल लपेटकर एक जोड़ा जनेऊ को मिठाई के साथ अपने घर के पास बने मंदिर में दान कर दें। ये उपाय करने से कारोबार में हो रहे नुकसान को रोका जा सकता है।

- आर्थिक वृद्धि के लिए दशहरे के दिन से शुरू कर 43 दिनों तक कुत्ते को हर दिन बेसन से बने लड्डू खिलाने से लाभ मिलता है।