Hartalika Teej

हरतालिका तीज की पूजा में जरूर करें इन मंत्रों का जाप, रहेगा जीवन खुशहाल, देखें क्या है खास

Hartalika-teej

Hartalika Teej

हरतालिका तीज व्रत हर साल भाद्रपद शुक्ल पक्ष में आने वाली तृतीया तिथि पर किया जाता है। यह व्रत मुख्य रूप से भगवान शिव और माता पार्वती के निमित्त किया जाता है। इस व्रत को निर्जला रखने का विधान है। ऐसे में आप हरतालिका तीज की पूजा में इन मंत्रों का जाप कर भगवान जी और माता पार्वती की कृपा के पात्र बने रह सकते हैं।

हरतालिका तीज का शुभ मुहूर्त 
हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 05 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 21 मिनट पर शुरू होने जा रही है। साथ ही इस तिथि का समापन 06 सितंबर को दोपहर 03 बजकर 01 मिनट पर होने वाला है। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, हरतालिका तीज का व्रत शुक्रवार 06 सितंबर 2024 के दिन रखा जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त कुछ इस प्रकार रहने वाला है।

हरितालिका तीज पूजा मुहूर्त - सुबह 06 बजकर 02 से सुबह 08 बजकर 33 मिनट तक

भगवान शिव के मंत्र 
ओम नम: शिवाय
ओम महेश्वराय नम:
ओम पशुपतये नम:
ऊँ शं शंकराय भवोद्भवाय शं ऊँ नम:
नमामिशमीशान निर्वाण रूपं विभुं व्यापकं ब्रह्म वेद स्वरूपं
ऊँ शं विश्वरूपाय अनादि अनामय शं ऊँ
ऊँ क्लीं क्लीं क्लीं वृषभारूढ़ाय वामांगे गौरी कृताय क्लीं क्लीं क्लीं ऊँ नम: शिवाय
ऊँ शं शं शिवाय शं शं कुरु कुरु ऊँ

पार्वती जी के मंत्र
ओम पार्वत्यै नम:
ओम उमाये नम:
या देवी सर्वभूतेषु मां गौरी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:

मां पार्वती को सिंदूर चढ़ाने का मंत्र
 सिंदूरं शोभनं रक्तं सौभाग्यं सुखवर्धनम।
शुभदं कामदं चैव सिंदूरं प्रतिगृह्यताम।।

मनचाहे वर के लिए मंत्र
गण गौरी शंकरार्धांगि यथा त्वं शंकर प्रिया। 
मां कुरु कल्याणी कांत कांता सुदुर्लभाम।।

 

यह भी पढ़ें-

मासिक शिवरात्रि पर मां पार्वती की पूजा करें, आएगी पति और पत्नी के रिश्ते में खुशहाली

अजा एकादशी पर भगवान विष्णु के भोग में शामिल करें प्रिय चीजें, कभी नहीं होगी धन की कमी, देखें क्या है खास

किस दिन धारण करनी चाहिए तुलसी माला, देखें क्या है खास