होली पर अंडे फेकने को लेकर विवाद एक की इलाज के दौरान पीजीआई में मौत, एक जख्मी, मामला दर्ज

होली पर अंडे फेकने को लेकर विवाद एक की इलाज के दौरान पीजीआई में मौत, एक जख्मी, मामला दर्ज

Dispute over throwing Eggs on Holi

Dispute over throwing Eggs on Holi

परिजनों का कहना जब तक पुलिस आरोपियों को नहीं पकड़ती तब तक संस्कार नहीं करेंगे।

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। Dispute over throwing Eggs on Holi: थाना 11 क्षेत्र एरिया के अंतर्गत सैक्टर 25 में होली में घर की खिड़की पर अंडे फेकने के मामले में हुए विवाद के चलते एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी है। मृतक की पहचान सेक्टर 25 के रहने वाले अंकित के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक पता चला कि शनिवार को होली के दिन सैक्टर 25 का रहने वाला अंकित अपने साथियों के साथ होली खेल कर शाम के समय नहाने के लिए अपने घर लौट आया। जब वह नहाने के लिए बाथरूम में था। बाहर खड़े कुछ आरोपी युवक अकिंत के नहाते वक्त खिड़की पर अंडे मार रहे थे। जब उसने मना किया तो वह नहीं माने। इसी दौरान वह बिना नहाए घर से बाहर आ गया और अंडे मार रहे युवकों से बहसबाजी हो गई। बहसबाजी इतनी बढ़ गई कि वहीं के रहने वाले आरोपियों ने अंकित की कमर की पिछली साइड और उसके साथी के भी तेजधार हथियार हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जिसके चलते एरिया में हड़कप मच गया। आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो ज़ख्मियों को इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती करवाया गया था।यहां रविवार दोपहर बाद अंकित ने दम तोड़ दिया। जबकि उसका साथी अस्पताल में भर्ती है।वही पुलिस ने मामले में हत्या के प्रयास की धारा के साथ हत्या का मामला भी दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की तलाश में जगह जगह छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा।जांच जारी है।वही परिजनों का कहना है कि अगर पुलिस ने आरोपियों को नहीं पकड़ा तो वह संस्कार नहीं करेंगे।