Discussion regarding Olympian wrestler Vinesh Phogat's entry into politics

हरियाणा चुनाव 2024:ओलंपियन पहलवान विनेश फोगाट की राजनीति में एंट्री को लेकर चर्चा

Discussion regarding Olympian wrestler Vinesh Phogat's entry into politics

Discussion regarding Olympian wrestler Vinesh Phogat's entry into politics

Discussion regarding Olympian wrestler Vinesh Phogat's entry into politics- चंडीगढ़ (साजन शर्मा)I हरियाणा की चुनावी जंग रोचक होती जा रही है। अभी किसी भी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही टिकट आवंटन की प्रक्रिया आरंभ हो सकती है। मिली जानकारी के अनुसार विनेश फोगाट के राजनीति में संभावित प्रवेश की अटकलों के बाद अब यह बात सामने आ रही है कि वह अपनी चचेरी बहन और राष्ट्रमंडल खेलों की कुश्ती पदक विजेता बबीता फोगाट के खिलाफ चुनाव मैदान में उतर सकती हैं। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि बजरंग पूनिया पहलवान योगेश्वर दत्त के खिलाफ चुनाव मैदान में उतर सकते हैं।

उनके करीबी सूत्रों ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को यह बात कही है। हालांकि विनेश अब तक यह कह रही हैं कि सक्रिय राजनीति में प्रवेश करने का उनका कोई इरादा नहीं लेकिन ऐसी खबरें हैं कि कुछ राजनीतिक दल उन्हें अपने गृह राज्य से राजनीतिक मैदान में उतरने के लिए मनाने की कोशिश कर रहे हैं।

विनेश के पैरिस से लौटने के बाद की यह तमाम हलचल बताई जा रही है। विनेश को हाल ही में संपन्न ओलंपिक खेलों में 53 किलोग्राम वर्ग में अपने कुश्ती मुकाबले के दूसरे दिन 100 ग्राम अधिक वजन के कारण स्वर्ण पदक जीतने की दौड़ से वंचित कर दिया गया था। विनेश दिल्ली पहुंची और इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका जोरदार स्वागत किया गया और बीते शनिवार को वह सोनीपत में अपने गांव बलाली के लिए रवाना हुई। राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा और उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने हवाई अड्डे पर उनका जबरदस्त स्वागत किया। हालांकि अभी यह भी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि अगर विनेश फोगाट चुनावी राजनीति में प्रवेश करना चाहती हैं तो वह किस पार्टी में शामिल होंगी।

भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में उनकी भागीदारी के बाद उन्हें ऐसे चेहरे के रूप में देखा जा रहा है, जिसे कांग्रेस की सहानुभूति प्राप्त है। बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीडऩ की कई शिकायतें हैं। फोगाट परिवार के करीबी सूत्रों से जब उनके राजनीति में आने का सवाल पूछा गया तो उन्होंने सकारात्मक जवाब देते हुए कहा कि हां, क्यों नहीं? ऐसी संभावना बताई जा रही है कि हरियाणा विधानसभा चुनावों में विनेश फोगाट बनाम बबीता फोगाट और बजरंग पूनिया बनाम योगेश्वर दत्त का मुकाबला देखने को मिले। कुछ राजनीतिक दल उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे हैं।