धोनी को लंदन की सड़क पर धक्का लगा, हाथ से सामान गिरा

धोनी को लंदन की सड़क पर धक्का लगा, हाथ से सामान गिरा
दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लंदन में एक मुसीबत में फंस गए। वे घूमने निकले थे तभी भारतीय फैंस ने सड़क पर उन्हें घेर लिया। वे उनके साथ सेल्फी लेना चाहते थे। धोनी को धक्का लगा और उनके हाथ से सामान गिर गया। माही भीड़ को रोकते और समान उठाते नजर आए। परेशानी बढ़ती देख सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें सहारा दिया और कार तक सुरक्षित ले गए। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
धोनी इस समय लंदन में हैं। वे भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेला गया दूसरा वनडे देखने भी पहुंचे थे। दोनों टीमों के बीच टी-20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज के दो मुकाबले खेले जा चुके हैं।
Related News
डीआरडीओ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. जी सतीश रेड्डी मु,मंत्री चंद्रबाबू से मुलाकात की
Monday, 17 Mar, 2025
Horoscope Today 17 March 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल
Sunday, 16 Mar, 2025
कैबिनेट मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने दो नए रूटों पर चलने वाली बसों को हरी झंडी दिखाई
Sunday, 16 Mar, 2025