Development of every village, tehsil and district
BREAKING
60 साल की उम्र में बीजेपी नेता की शादी हो रही; पार्टी में ही मिल गई दुल्हनिया, अब तक खुद को कुवांरा रखा, अब दूल्हा बनने का फैसला आप सरकार डॉ. अंबेडकर के सिद्धांतों पर चलते हुए सामाजिक न्याय व समानता के प्रति वचनबद्ध: बरिंदर कुमार गोयल PM मोदी ने दुनिया के सबसे अमीर शख्स से फोन पर की बात; दो महीने के भीतर एलन मस्क से दूसरी बार बातचीत, दोनों में क्या चर्चा हुई? मजे-मजे में मौत, वीडियो खौफनाक है; ऋषिकेश में राफ्टिंग करने वाले हो जाएं सावधान, यह हादसा देख दहल जाएगा कलेजा, जरा देखिए बॉलीवुड एक्टर सनी देओल के खिलाफ पंजाब में FIR; रणदीप हुड्डा पर भी मामला दर्ज, JAAT फिल्म के इस सीन से मचा बवाल

हर गांव, तहसील व जिले का हो विकास : बंतो कटारिया

Banto-Katariya

Development of every village, tehsil and district

Development of every village, tehsil and district : कुरुक्षेत्र। गेल की पूर्व स्वतंत्र निदेशक और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बंतो कटारिया ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आग्रह किया है कि 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने के लिए हर गांव, तहसील और जिले में विकास का दीपक जलाना है। बंतो कटारिया ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास केवल एक नारा नहीं हैं और इसे हर पल आत्मसात करने की जरूरत है। सबका साथ, सबका विश्वास और सब का प्रयास के मंत्र पर चल रहे है। इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश कर विकास के रोजगार-स्वरोजगार के नए रास्ते खोजे जा रहे है।

बंतो कटारिया ने कहा कि आजादी के इतने समय बाद तक विद्युतीकृत किए गए 18,000 गांव में से अधिकांश दुर्गम और दूरदराज के इलाकों में से हैं। सरकार पिछले 8 वर्षो में नल का पानी, सडक़ और गैस कनेक्शन लाने के लिए मिशन मोड में काम किया हैं। बंन्तो कटारिया ने कहा की मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश के अवैध कॉलोनी में रहने वाले लोगो को बड़ी राहत दी है। साथ ही सूबे की 450 अवैध कॉलोनियों को वैध किए जाने के निर्देश दे दिए है। बंतो कटारिया ने बताया कि अवैध कॉलोनियों को नियमित करने के बाद इनमें मूलभूत सुविधाओं को भी मुहैया कराया जाएगा। पंचकूला से महेंद्रगढ़ तक और यमुनानगर से सिरसा तक अनधिकृत कॉलोनियों को नियमित करने का फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 2017 से 2019 तक 685 अनाधिकृत कालोनियों और को नियमित किया गया है।

बंतो कटारिया ने कहा 2014 से पहले की बात करें पिछली सरकार की तो उस दौरान की 874 और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार के कार्यकाल के दौरान की 1100 से अधिक अनाधिकृत कॉलोनियों को नियमित किया गया है। वहीं 1856 अनाधिकृत कालोनियों को नियमित करने का काम जारी है। बंतो कटारिया ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का धन्यवाद करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना व अन्य योजनाओं में 31000 रुपए से लेकर 71000 रुपए तक राशि दी जाती है। इस न्यूनतम 31000 रुपये की राशि को बढ़ाकर 41000 रुपए करने की का कार्य भाजपा सरकार ने किया है।

 

ये भी पढ़ें....

डेंगू का बढ़ रहा खतरा, मरीजों को संख्या 141 पहुंची

 

 

ये भी पढ़ें....

कानूनी ढांचे को आधुनिक बनाने के लिए औपनिवेशिक युग के कानूनों में संशोधन का कार्य जारी: अर्जुन राम मेघवाल