हरियाणा के स्वतंत्रता सेनानी परिजनों की मांग

हरियाणा के स्वतंत्रता सेनानी परिजनों की मांग

हरियाणा के स्वतंत्रता सेनानी परिजनों की मांग

हरियाणा के स्वतंत्रता सेनानी परिजनों की मांग

सरकारी नौकरियों मिले दो प्रतिशत सीधा आरक्षण 

विकास एवं पंचायत मंत्री देवेन्द्र बबली से मिले स्वतन्त्रता सेनानी परिजन

चंडीगढ़। नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की आजाद हिन्द फौज (आईएनए) के स्वतंत्रता सेनानी परिजन बुधवार को हरियाणा के पंचायत मंत्री देवेन्द्र बबली को सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में मिले। देवेन्द्र बबली के दादा कैप्टन उमराव सिंह भी आजाद हिन्द फौज में थे। स्वतंत्रता सेनानी परिजनो की मुख्य मांग आश्रितों को अन्य राज्यों की भांति सरकारी नौकरियों दो प्रतिशत सीधा आरक्षण देने की थी। उतराखंड सरकार की तर्ज पर परिजनों को कुटूम्ब पैंशन व हरियाणा सचिवालय में हरियाणा स्वतंत्रता सैनानी सम्मान समिति भाल करने की मांग रखी। मंत्री देवेन्द्र बबली सभी मांगों को ध्यान पूवर्क सुनकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलकर लागू करवाने का आश्वासन दिया। स्वतंत्रता सेनानी परिजन सुरेंन्द्र ढूढी, रमेश गोयत कैथल, सुरेन्द्र जागलान जीन्द, राजेश भिवानी, दयान्नद जीन्द, मोती राम जीन्द, बजजीत व भीम सिह जीन्द सहित ने मांग पत्र में आश्रितों को अन्य राज्यों की भांति सरकारी नौकरियों दो प्रतिशत सीधा आरक्षण देने की। सुरेंन्द्र ढूढी, सुरेन्द्र जागलान जीन्द ने बताया कि हरियाणा एक अग्रणीय राज्य होने के बावजूद भी अन्य राज्यों की तुलना में स्वतन्त्रता सेनानी परिवारों को सरकारी नौकरियों में कोई सीधा आरक्षण नहीं है भूतपूर्व सैनिक व उनके आश्रित व विकलांग न होने पर रिक्त पद में से दो प्रतिशत सीटें स्वतन्त्रता सेनानी के आश्रितों को दी जाती हैं जो पद आज तक कभी भी रिक्त नहीं रहे हैं। जबकि अन्य राज्यों में स्वतन्त्रता सेनानियों के आश्रितों को सीधा दो प्रतिशत आरक्षण दिया गया है।