Delhi ISIS Terrorist Arrest- दिल्ली में आतंकवादी गिरफ्तार, ISIS मॉड्यूल का; NIA की 'मोस्ट वांटेड लिस्ट' में शामिल था

दिल्ली में आतंकवादी गिरफ्तार, ISIS मॉड्यूल का; NIA की 'मोस्ट वांटेड लिस्ट' में शामिल था, सिर पर रखा गया था 3 लाख का इनाम

Delhi Police Special Cell Arrest ISIS Module Terrorist Rizwan Ali

Delhi Police Special Cell Arrest ISIS Module Terrorist Rizwan Ali

Delhi ISIS Terrorist Arrest: 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) से पहले राजधानी दिल्ली में आतंकी साजिश को नाकाम किया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक कुख्यात आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। आतंकवादी की पहचान रिजवान अली के तौर पर बताई गई है। बताया जाता है कि, रिजवान अली पाकिस्तान से संबन्धित ISIS मॉड्यूल का आतंकी है और यह देश को दहलाने व दहशत फैलाने की साजिश के साथ बार-बार पता बदलकर छिपता भागता फिर रहा था। रिजवान अली की काफी समय से तलाश की जा रही थी। आखिर अब जाके वह दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ गया। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल की यह बड़ी कामयाबी है।

NIA की 'मोस्ट वांटेड लिस्ट' में शामिल था

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी यानि NIA ने आतंकी रिजवान अली को 3 लाख रुपये के इनाम के साथ 'मोस्ट वांटेड लिस्ट' में शामिल कर रखा था। एनआईए टीम आतंकी रिजवान को मुंबई और दिल्ली के दो केसों में पकड़ने के लिए पूरी तरह से तैयारी में लगी हुई थी। इस समय एनआईए के पास रिजवान के दिल्ली के दरियागंज में रहने का पता था। जिसके साथ एनआईए ने रिजवान की फोटो जारी की थी और उस पर 3 लाख रुपये इनाम की घोषणा की गई थी।

रिजवान के पास से हथियार-कारतूस बरामद

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जानकारी दी है कि, एनआईए द्वारा वांछित आतंकवादी रिजवान अली के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद घेराबंदी करते हुए उसे रात करीब 11 बजे दिल्ली के बायोडायवर्सिटी पार्क के पास गंगा बख्श मार्ग से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान रिजवान के पास से .30 बोर की एक स्टार पिस्तौल, 3 जिंदा कारतूस और 2 मोबाइल फोन की बरादमगी हुई है। पुलिस ने बताया कि, पीएस स्पेशल सेल में एफआईआर दर्ज की गई है और आगे की कार्रवाई का जा रही है।

इस संबंध में एनआईए भी जांच-पड़ताल करेगी। फिलहाल दिल्ली में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम से पहले रिजवान की गिरफ्तारी अहम मानी जा रही है। वहीं स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी में उसकी मौजूदगी को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं। जिसकी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि, दिल्ली या अन्य जगह रिजवान के नेटवर्क को खत्म करने के लिए छापेमारी की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि, और कहां आतंकियों का मॉड्यूल एक्टिव है।

Delhi Police Special Cell Arrest ISIS Module Terrorist Rizwan Ali