Delhi Employees Bonus| दिल्ली में नगर निगम के कर्मचारियों को भी दिवाली का तोहफा, CM केजरीवाल ने बोनस का ऐलान किया

खुशखबरी! दिल्ली में कच्चे कर्मचारियों को दिवाली बोनस; CM केजरीवाल ने नगर निगम कर्मियों के लिए बोनस का ऐलान किया, किसे कितना?

Delhi MC Employees Bonus CM Arvind Kejriwal Diwali Gift Update

Delhi MC Employees Bonus CM Arvind Kejriwal Diwali Gift Update

Delhi Employees Bonus: राजधानी दिल्ली में अब नगर निगम (MCD) के कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा दिया गया है। खास बात यह है कि, दिल्ली नगर निगम के कच्चे कर्मचारियों को भी दिवाली का बोनस दिया जाएगा। सीएम अरविंद केजरीवाल ने यह ऐलान किया है। केजरीवाल ने जानकारी दी है कि, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के ग्रुप B, C और D के अराजपत्रित (नॉन गैज़ेटेड) कर्मचारियों को 7,000 रुपए का दिवाली बोनस दिया जाएगा। जबकि पिछले 3 साल से काम कर रहे संविदा कर्मियों यानि कच्चे कर्मियों को 1200 रुपए बोनस मिलेगा।

केजरीवाल का वीडियो

 

इससे पहले बीते सोमवार को सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपनी सरकार के अन्य कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान किया था। सीएम केजरीवाल ने बताया था कि, दिल्ली में उनकी सरकार के अंतर्गत लगभग 80,000 ग्रुप बी गैर-राजपत्रित और ग्रुप सी कर्मचारी हैं। इन सभी कर्मचारियों को 7000 रुपये बोनस दिया जाएगा। बोनस देने में कुल 56 करोड़ रुपये खर्च होंगे। केजरीवाल का कहना है कि, सरकार के सभी कर्मचारी मेरे परिवार का ही एक हिस्सा हैं। हमारी सरकार हमेशा से कर्मचारियों की ज़िंदगी को बेहतर बनाने में रही है. केजरीवाल ने कहा कि, सरकार की तरफ जब कर्मचारियों को बोनस मिलेगा तो उनके घर-परिवार दिवाली की खुशी दुगुनी हो जाएगी।

दिल्ली के सफ़ाईकर्मियों के लिए हाल ही में लिया था बड़ा फैसला

हाल ही में केजरीवाल सरकार ने दिल्ली के सफ़ाईकर्मियों के लिए एक बड़ा फैसला लिया था। दिल्ली नगर निगम के 5000 कच्चे सफ़ाईकर्मियों को पक्का कर दिया गया था। सीएम केजरीवाल ने कहा था कि, दिल्ली के सफ़ाईकर्मियों से किया वादा हमने पूरा किया। हमने नगर निगम में 5000 कच्चे सफ़ाईकर्मियों को हमने पक्का कर दिया है। दिवाली पर मिले इस शानदार तोहफ़े के लिए पक्का होने वाले सभी सफ़ाईकर्मियों एवं उनके परिजनों को बहुत-बहुत बधाई। मन लगाकर दिल्ली के लोगों की सेवा कीजिए, हम मिलकर दिल्ली को एक साफ़-स्वच्छ और सुंदर शहर बनाएँगे।

यह भी पढ़ें- बोनस की रकम को करना चाहते हैं ज्यादा; ये 3 स्मार्ट तरीके करा दें आपका फायदा, जेब में बढ़कर आएगा पैसा