कोहरे की मार में लोग बेहाल; आने-जाने में परेशान हो रहे, दिल्ली होकर जाने वालीं ये 30 ट्रेनें आज लेट, एयरपोर्ट पर फ्लाइट भी देरी से उड़ रहीं

Delhi Many Trains Late Due To Fog Railway Full List
Many Trains Late Due To Fog: कड़कड़ाती ठंड से लोग ठिठुरने को मजबूर हैं। ठंड का सितम इतना है कि खूब गर्म कपड़े पहन लेने के बावजूद भी राहत नहीं मिल रही। वहीं दूसरी ओर घने कोहरे ने भी जीना मुहाल कर रखा है। कोहरे के चलते लोगों को कहीं आने-जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोग आने-जाने के लिए सबसे ज्यादा ट्रेनों में सफर करते हैं। लेकिन कोहरे की वजह ट्रेनें भी कई-कई घंटों की देरी से चल रहीं हैं।
इन दिनों हर रोज देरी से चलने वालीं ट्रेनों की एक लंबी लिस्ट सामने आ रही है। वहीं अगर आज 16 जनवरी की बात करें तो आज 30 ट्रेनें देरी से चल रहीं हैं। ये सभी ट्रेनें देश के विभिन्न हिस्सों के लिए या तो दिल्ली होकर गुजरती हैं या दिल्ली से चलती हैं। फिलहाल, जो 30 ट्रेनें लेट हैं उनकी लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं। रेलवे ने इन ट्रेनों के बारे में जानकारी दी है।
ट्रेनों की लिस्ट

एयरपोर्ट पर फ्लाइट भी देरी से उड़ रहीं
यही नहीं है कि, घने कोहरे का असर सिर्फ ट्रेनों पर ही पड़ रहा है बल्कि कोहरे से फ्लाइट भी प्रभावित हो रहीं हैं। हर रोज दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट से कई फ्लाइट देरी उड़ान भर रहीं हैं। जिसके चलते एयरपोर्ट आने वाले यात्रियों की भीड़ इकट्ठा हो जाती है और इस दौरान यात्री भड़कते हुई भी नजर आते हैं। दरअसल कई बार यात्रियों को फ्लाइट की देरी की जानकारी नहीं मिल पाती। सबसे ज्यादा खराब हालत दिल्ली एयरपोर्ट पर हो रखी है। दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट में देरी के चलते पायलट की पिटाई भी हो गई थी।
आने वाले दिनों कैसा रहेगा मौसम?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी अगले 2-3 दिनों तक लोगों को ठंड से राहत मिलना मुश्किल है। अभी ठंड में ठिठुरना ही पड़ेगा। इसके बाद मौसम का तापमान बढ़ना शुरू हो सकता है। जिसके बाद ठंड में कमी आ सकती है और कोहरे से भी छुटकारा मिल सकता है। कोहरे के चलते सड़क हादसे भी हो रहे हैं। क्योंकि द्र्श्यता बहुत कम होती है।