दिल्ली में चमत्कार! शख्स के पेट में घुसा सरिया, प्राइवेट पार्ट से हो गया आर-पार, मगर ऐसे बच गई जान... तस्वीर होश उड़ा देगी

Delhi Man Stomach Iron Rod Pierced But Alive Miracle News Update
Delhi Man Stomach Iron Rod: देश की राजधानी दिल्ली में एक शख्स के साथ वाकई चमत्कार हो गया। दरअसल, यह शख्स एक सड़के हादसे का शिकार हो गया था। हादसे में लोहे का एक सरिया इस शख्स के पेट में घुसकर इसके प्राइवेट पार्ट से आर-पार हो गया। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल और खून से लथपथ इस शख्स को दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया।
माना जा रहा था कि, शख्स की जान नहीं बचेगी। क्योंकि सरिया शख्स के पेट से लेकर नीचे तक इस कदर आर-पार था कि देखने तक हिम्मत नहीं हो पा रही थी। डॉक्टरों के भी एक बार के लिए होश उड़ गए। हालांकि, तत्काल शख्स का इलाज शुरू किया गया। डॉक्टरों ने सर्जरी के जरिए शख्स के पेट से सरिया बाहर निकाला। शख्स की सर्जरी सफल रही और अब वह खतरे से बाहर है। घायल शख्स की पहचान 32 वर्षीय सैयद कमाल के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा हादसा दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में सोमवार शाम को हुआ। सैयद किसी काम से निकला हुआ था। इसी दौरान जब वह हाईवे निर्माण की एक जगह पर पहुंचा तो यहां अचानक से उस गड्डे में जा गिरा। जिसमें हाईवे का पिलर खड़ा किया जा रहा था। गड्डे में कई सारे सरिये लगे हुए थे। सैयद जैसे ही गड्डे में गिरा तो एक सरिया उसके पेट में घुस गया और नीचे की तरफ आते हुए उसके प्राइवेट पार्ट से आर-पार हो गया। बताते हैं कि, हादसे के बाद सैयद को मौके से अस्पताल ले जाना आसान नहीं था। सैयद को अस्पताल ले जाने के लिए सरिया का एक हिस्सा काटना पड़ा। इसके बाद सैयद को अस्पताल ले जाया गया।
फिलहाल, अब पुलिस इस हादसे की जांच कर रही रही है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है। सैयद को आराम आने के बाद पुलिस बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई करेगी।
