दिल्ली की युवती का पंजाब में रेप; शादी की बात कह युवक होटल में ले गया, पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की

Delhi Girl Raped In Punjab Police FIR File News Update
Delhi Girl Raped In Punjab: पंजाब के जालंधर में दिल्ली की एक युवती के साथ रेप हुआ है। कुछ दिन पहले ही पीड़ित युवती ने स्थानीय पुलिस को इस बारे में जानकारी दी थी। लेकिन तब पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था लेकिन अब पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़ित युवती का आरोप है कि, जालंधर के न्यू दयोल नगर के रहने वाले आरोपी युवक के साथ उसकी जान-पहचान शादी डॉट कॉम के जरिए हुई थी। जिसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी। जहां एक दिन आरोपी युवक के बुलावे पर वह दिल्ली से जालंधर आ गई। यहां आने पर युवक ने उसे शादी करने का झांसा दिया और एक होटल में ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। उसका रेप किया।
आरोपी ने 9 लाख की धोखाधड़ी भी की
पीड़ित युवती का यह भी कहना है कि, आरोपी युवक ने उससे बिजनेस के लिए 9 लाख रुपए भी लिए हैं। लेकिन अब वह 9 लाख रुपए उसे वापस नहीं कर रहा है. शादी की बात से मुकरने के साथ-साथ आरोपी ने उसके साथ 9 लाख की धोखाधड़ी भी कर ली है। साथ ही आरोपी उसे जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।
बताया जाता है कि, युवती पुलिस में शिकायत करने को लेकर हंगामा भी कर चुकी है। युवती ने हंगामा करते हुए युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। फिलहाल अब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 376 और 420 का केस दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है।