Kolkata Rape-Murder Incident- कोलकाता रेप-हत्याकांड पर निर्भया की मां को आया गुस्सा; कहा- ध्यान भटका रहीं ममता बनर्जी, इस्तीफा दें

कोलकाता रेप-हत्याकांड पर निर्भया की मां को आया गुस्सा; कहा- ध्यान भटका रहीं ममता बनर्जी, इस्तीफा दे देना चाहिए, गैंगरेप में बेटी को खोया

Delhi Gangrape Victim Nirbhaya Mother Statement on Kolkata Rape-Murder Incident

Delhi Gangrape Victim Nirbhaya Mother Statement on Kolkata Rape-Murder Incident

Kolkata Rape-Murder Incident: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (RG Kar Medical College And Hospital) में ऑन ड्यूटी एक ट्रेनी महिला डॉक्टर (PG Trainee Doctor) के साथ रेप और हत्या की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है।

इस दरिंदगी को लेकर पूरे देश में जमकर गुस्सा भी है। जहां इसी बीच दिल्ली गैंगरेप पीड़िता निर्भया (Delhi Gangrape Victim Nirbhaya) की मां ने भी आवाज बुलंद करते हुए अपना आक्रोश जाहिर किया है और कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ रेप-हत्याकांड को लेकर बड़ा बयान दिया है। निर्भया की मां ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग कर दी है।

निर्भया की मां ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस्तीफा दे देना चाहिए। निर्भया की मां ने आरोप लगाया कि ममता अपने पद का दुरुपयोग कर घटना के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय लगातार मुद्दे से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि कोलकाता के मेडिकल कॉलेज में जब महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और उनके साथ बर्बर घटना को अंजाम दिया जा सकता है, तो यह समझा जा सकता है कि और जगहों पर महिलाओं की सुरक्षा की क्या स्थिति है।

निर्भया की मां ने कहा कि, 'ममता बनर्जी राज्य सरकार की मुखिया हैं। उनके राज्य में मानवता को शर्मशार करने वाली घटना होती है, जिसमें पुलिस की लापरवाही सामने आती है, जिसके बाद अदालत मामले की सीबीआई जांच के आदेश देती है। ऐसे में ममता को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

इस बीच निर्भया की मां ने जोर देकर यह भी कहा कि जब तक केंद्र और राज्य सरकारें हैवानियत करने वालों को अदालत से तत्काल सजा दिलाने को लेकर गंभीर नहीं होंगी, तब तक आए दिन देश के विभिन्न हिस्सों से इस तरह की बर्बर घटनाएं सामने आती रहेंगी। मालूम रहे कि, दिल्ली में चलती बस में रात को निर्भया का गैंगरेप हुआ था और इसमें उसकी जान चली गई थी। पूरे देश में निर्भया गैंगरेप को लेकर आवाज बुलंद की गई थी। बाद में गैंगरेप के दोषियों को फांसी हुई थी।

यह पढ़ें- कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ दरिंदगी; आक्रोश से उबल रहा देश, चंडीगढ़ में PGI डॉक्टरों का प्रोटेस्ट, डायरेक्टर ने कहा- दोषियों की मौत चाहिए