दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम: बीजेपी को बहुमत के संकेत, आम आदमी पार्टी का सूपड़ा साफ?
- By Arun --
- Saturday, 08 Feb, 2025
Delhi Assembly Election Results: BJP Heading for Majority, AAP Faces a Wipeout?
नई दिल्ली, 8 फरवरी: BJP Leads as AAP Struggles in Delhi Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है और अब तक के रुझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। आम आदमी पार्टी सत्ता से बाहर होती दिख रही है, जबकि भारतीय जनता पार्टी लंबे समय बाद बहुमत की ओर बढ़ रही है। हालांकि, अभी तक जिन 70 सीटों के रुझान सामने आए हैं, उनमें से अधिकतर पर केवल बैलेट पेपर के वोट गिने गए हैं।
चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, अभी तक केवल 23 विधानसभा सीटों पर ही इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के मतों की गिनती शुरू हुई है। आइए जानते हैं इन सीटों का ताजा अपडेट:
आप उम्मीदवारों को अब तक मिले वोट:
- राजेंद्र नगर – दुर्गेश पाठक: 4,533 वोट
- त्रिलोकपुरी – अंजना प्राचा: 6,209 वोट
- सीमापुरी – वीर सिंह धींगान: 5,572 वोट
- बाबरपुर – गोपाल राय: 3,844 वोट
भाजपा उम्मीदवारों को अब तक मिले वोट:
- बवाना – रविंद्र इंद्राज सिंह: 4,658 वोट
- किराड़ी – बजरंग शुक्ला: 8,028 वोट
- शालीमार बाग – रेखा गुप्ता: 5,914 वोट
- त्री नगर – तिलक राम गुप्ता: 5,821 वोट
- बलीमरान – कमाल बागरी: 4,211 वोट
- मादीपुर – कैलाश गंगवाल: 4,781 वोट
- राजौरी गार्डन – मंजिंदर सिंह सिरसा: 6,329 वोट
- द्वारका – प्रद्युमन सिंह राजपूत: 3,805 वोट
- नजफगढ़ – नीलम पहलवान: 4,374 वोट
- पालम – कुलदीप सोलंकी: 4,469 वोट
- दिल्ली कैंट – भुवन तंवर: 3,326 वोट
- कस्तूरबा नगर – नीरज बसोया: 2,424 वोट
- आरके पुरम – अनिल कुमार शर्मा: 3,472 वोट
- छतरपुर – करतान सिंह तंवर: 3,463 वोट
- संगम विहार – चंदन कुमार चौधरी: 2,907 वोट
- विश्वास नगर – ओम प्रकाश शर्मा: 17,002 वोट
- शहादरा – संजय गोयल: 7,909 वोट
- मुस्तफाबाद – मोहन सिंह बिष्ट: 7,747 वोट
- करावल नगर – कपिल मिश्रा: 6,015 वोट
क्या दिल्ली में बदलने वाली है सत्ता?
अब तक के रुझानों में भाजपा को बहुमत के संकेत मिल रहे हैं, जबकि आम आदमी पार्टी की स्थिति कमजोर होती दिख रही है। कांग्रेस की बात करें तो पार्टी का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है, और अब तक के रुझानों में उसे कोई खास बढ़त मिलती नहीं दिख रही।
हालांकि, अभी मतगणना जारी है और तस्वीर पूरी तरह से 8 फरवरी को साफ होगी। देखना होगा कि क्या भाजपा दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में वापसी कर पाती है या आम आदमी पार्टी अंतिम समय में कोई चमत्कार दिखा पाएगी।