Delhi Assembly Election Result 2025 Live Update Arvind Kejriwal Atishi
BREAKING
डिप्टी CM रहे मनीष सिसोदिया भी हार गए दिल्ली चुनाव; अपनी पुरानी सीट बदलकर जंगपुरा से उतरे, इतने वोटों से मिली मात, क्या बोले? केजरीवाल का वीडियो मैसेज, बोले- बीजेपी को जीत की बधाई; कहा- हम हार को स्वीकार करते हैं, लोगों के सुख-दुख में काम आते रहेंगे हार गए अरविंद केजरीवाल; दिल्ली चुनाव में जनता से बड़ा झटका, नई दिल्ली से बीजेपी के प्रवेश वर्मा जीते, कितने वोटों का अंतर रहा? दिल्ली विधानसभा चुनाव रिजल्ट 2025 LIVE; रुझानों में BJP बहुमत पार, AAP को तगड़ा झटका, केजरीवाल भी अपनी सीट पर पीछे चंडीगढ़ एनसीसी ग्रुप ने पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व चंडीगढ़ क्षेत्र के समूहों में प्रथम स्थान हासिल किया

दिल्ली में केजरीवाल अपनी सीट पर पीछे; BJP 46 सीटों पर आगे, रुझानों में प्रचंड बहुमत, AAP दिग्गज CM आतिशी-सिसोदिया भी पीछे

 Delhi Assembly Election Result 2025 Live Update Arvind Kejriwal Atishi

Delhi Assembly Election Result 2025 Live Update Arvind Kejriwal Atishi

Delhi Election Result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 का रिजल्ट आज 8 फरवरी को डिक्लेयर हो रहा है। सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती लगातार जारी है। वहीं शुरुवाती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) दिल्ली की सत्ता पर काबिज होती देखी जा रही है। रुझानों में बीजेपी ने बहुमत का आंकड़ा (36 सीटों का) पार कर लिया है। बीजेपी इस समय 46 सीटों पर आगे है। जबकि आप 24 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

वहीं इस तरह से दिल्ली की सत्ता पर 2013 से आसीन आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगने जा रहा है। आम आदमी पार्टी की स्थिति यह है कि, दिल्ली के 3 बार के सीएम और पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल अपनी नई दिल्ली विधानसभा सीट से इस समय पीछे चल रहे हैं। केजरीवाल इस समय बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा से 1170 वोटों से पीछे हैं। इससे पहले वह बीच में कुछ देर के लिए केवल 200 के करीब वोटों से ही आगे हुए थे।

इसी के साथ जब सुबह इस सीट पर वोटों की गिनता खुली थी तो भी पहले राउंड में भी केजरीवाल दूसरे नंबर पर थे। पहले नंबर बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा बढ़त बनाए हुए थे। जहा इस समय प्रवेश वर्मा ने फिर से बढ़त बना ली है। बता दें कि, नई दिल्ली विधानसभा सीट पर तीन मुख्य उम्मीदवारों में टक्कर हैं। जिनमें आप से केजरीवाल, बीजेपी के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस से संदीप दीक्षित। कांग्रेस से संदीप दीक्षित लगातार तीसरे नंबर पर हैं।

इसके अलावा दिल्ली की एंक और हाईप्रोफ़ाइल सीट कालकाजी पर भी आम आदमी पार्टी की स्थिति गड़बड़ है। यहां से मौजूदा दिल्ली सीएम आतिशी आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार हैं। सीएम आतिशी इस समय लगभग 3000 वोटों के अंतर से बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी से पीछे चल रहीं हैं। जबकि इस सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार अलका लांबा तीसरे नंबर पर हैं। बहराल इस सीट पर सीएम आतिशी की साख दांव पर है। वह हारती हुई नजर आ रहीं हैं।

वहीं दूसरी तरफ दिल्ली की एक और हाईप्रोफ़ाइल सीट जंगपुरा पर पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी उम्मीदवार मनीष सिसोदिया की बीजेपी उम्मीदवार तरविंदर सिंह मरवाह के साथ कड़ी टक्कर देखी जा रही है। जबकि यहां कांग्रेस तीसरे नंबर पर है। वोटों की गिनती के शुरुवाती राउंड में मनीष सिसोदिया पीछे चल रहे थे। हालांकि, इसके बाद बीच में कुछ देर के लिए मनीष सिसोदिया ने बढ़त बनाई और इस समय वह 200 के करीब वोटों से पीछे चल रहे हैं।

इसी प्रकार बाबरपुर सीट से दिल्ली के पर्यावरण मंत्री और आप उम्मीदवार गोपाल राय इस समय आगे चल रहे हैं। यहां गोपाल राय की बीजेपी उम्मीदवार अनिल कुमार से कांटे की टक्कर देखी जा रही है। वहीं इसी तरह ग्रेटर कैलाश सीट से दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री और आप उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज शुरुवाती राउंड में आगे होकर अब बीजेपी उम्मीदवार शिखा रॉय से पीछे हो गए हैं। दोनों के बीच इस समय 1000 के करीब वोटों का अंतर बना हुआ है।

लगातार अपडेट जारी है...

 

दिल्ली के 19 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती

दिल्ली के 19 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती की जा रही है। बीते कल ही दिल्ली विधानसभा चुनाव रिजल्ट की तैयारियों पर स्पेशल CP SPNO देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया था कि, "दिल्ली में 19 मतगणना केंद्र हैं। काउंटिंग के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए हैं। प्रत्येक केंद्र के प्रभारी ADCP बनाए गए हैं। 19 मतगणना केंद्रों पर CAPF की 38 कंपनियां तैनात हैं। साथ ही स्थानीय पुलिस, उम्मीदवारों और जिला चुनाव अधिकारियों के साथ समन्वय में है। कानून व्यवस्था को सुचारू रूप से अंजाम दिया जाएगा।

दिल्ली में 5 फरवरी को हुई थी वोटिंग

ज्ञात रहे कि, दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 5 फरवरी को वोट डाले गए थे। दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीटें हैं। जहां इन सभी 70 विधानसभा सीटों पर टोटल वोट प्रतिशत 60.54% रहा था। इस चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन तक कुल 1522 प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था। मगर नाम वापस लेने और नामांकन पत्रों की छंटनी के बाद अब मैदान में कुल 699 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे थे। जिनमें मुक़ाबला था।

2020 का विधानसभा चुनाव

गौरतलब है कि, पिछले विधानसभा चुनाव-2020 के लिए चुनाव आयोग ने 6 जनवरी 2020 को चुनाव के लिए शेड्यूल की घोषणा की थी। जहां शेड्यूल के तहत 8 फरवरी को दिल्ली में एक चरण में वोटिंग हुई थी। वहीं 11 फरवरी को चुनाव रिजल्ट जारी किया गया था। इस विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की तीसरी बार जीत हुई थी. जिसमें अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बने।

हालांकि, इस बार केजरीवाल ने मुख्यमंत्री का 5 साल का कार्यकाल पूरा नहीं किया और सितंबर 2024 में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और आतिशी को नया सीएम बनाया गया। केजरीवाल के इस्तीफे की वजह उनके खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोप। विशेष रूप से शराब नीति से जुड़े मामले में वह करीब 6 महीने जेल में भी रहे। जिसके बाद उन्हें जमानत पर रिहा किया गया।

2020 के चुनाव में AAP को 62 सीटें

2020 के पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 62 सीटें हासिल हुईं थीं। इस तरह से आम आदमी पार्टी ने हैट्रिक मारते हुए लगातार तीसरी बार बहुमत के साथ दिल्ली में अपनी सरकार बनाई थी। इसी के साथ केजरीवाल दिल्ली के तीसरी बार मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि आम आदमी पार्टी को 2015 के मुकाबले में 5 सीटों का नुकसान हुआ।

वहीं भारतीय जनता पार्टी को इतनी सीटों का फायदा हुआ था। लेकिन भारतीय जनता पार्टी (BJP) सिर्फ 8 सीटों पर सिमटकर रह गई थी। जबकि दूसरी तरफ कांग्रेस का एक बार फिर सूपड़ा साफ हो गया था और वह कोई भी सीट नहीं जीत सकी थी। दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों पर बहुमत का आंकड़ा 36 का है।

2015 के चुनाव में AAP को 67 सीटें

दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने सबसे पहले 2013 में अपनी सरकार बनाई थी। लेकिन यह सरकार ज्यादा दिन नहीं चल सकी और करीब 49 दिनों में केजरीवाल ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लग गया। वहीं फिर 2015 में विधानसभा चुनाव हुआ।

इस चुनाव में आम आदमी पार्टी ने विधानसभा की 70 में से 67 सीटें जीतीं और केजरीवाल ने फिर से दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वहीं इस चुनाव में BJP ने 3 सीटें जीती थीं। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी।