Delhi AAP MLA Beaten Up Video Viral: दिल्ली में आप विधायक की जबरदस्त पिटाई, कॉलर पकड़कर खींचा, मुक्के चले

AAP विधायक की जबरदस्त पिटाई, VIDEO: कॉलर पकड़कर खींचा, मुक्के चले, थप्पड़ चले, बचने के लिए लगानी पड़ी दौड़

Delhi AAP MLA Beaten Up Video Viral

Delhi AAP MLA Beaten Up Video Viral

Delhi AAP MLA Beaten Up Video Viral : इस वक्त दिल्ली के एक AAP विधायक की चर्चा खूब जोरों पर है| और चर्चा ही क्या? सोशल मीडिया पर जब आप जाएंगे तो हर दूसरी नजर में आपको इन विधायक जी का एक वीडियो भी मिल जाएगा| दरअसल, चर्चा की पूरी जड़ यह वीडियो ही है| वीडियो में विधायक जी मार (Delhi AAP MLA Beaten Up) खाते हुए दिख रहे हैं|

आपको बतादें कि, दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गुलाब सिंह यादव के साथ सोमवार रात को मारपीट की गई| उन्हें जबरदस्त पीटा गया| जहां इस दौरान इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया गया और अब यह वीडियो (Delhi AAP MLA Beaten Up Video) सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल (Viral) रहा है|

वीडियो में देखा जा सकता है कि विधायक गुलाब सिंह को कॉलर पकड़कर खींचा जा रहा है, उनपर मुक्के और थप्पड़ चल रहे हैं| जहां इस बीच खुद को बचाने के लिए विधायक गुलाब सिंह मौके से सरपट भागते हुए नजर आ रहे हैं| लेकिन उनकी पिटाई उनका पीछा फिर भी नहीं छोड़ रही है| उन्हें दौड़ा-दौड़कर मारा जा रहा है|

आप के कार्यकर्ताओं ने ही मारा

बताया जाता है कि, जो लोग विधायक गुलाब सिंह को मार रहे हैं वह कोई और नहीं हैं बल्कि आप के कार्यकर्ता ही बताये जाते हैं| BJP का कहना है कि टिकट बेचने के आरोप में AAP कार्यकर्ताओं ने गुलाब सिंह की पिटाई की। हालांकि, विधायक गुलाब सिंह ने BJP के आरोपों को खारिज करते हुए ट्वीट किया, 'BJP बौखला गई है। वह टिकट बेचने के बेबुनियाद आरोप लगा रही है।

इधर, BJP नेता संबित पात्रा ने भी इसका वीडियो शेयर किया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'ईमानदार राजनीति के नाटक में लिप्त पार्टी के अनोखे सीन। AAP का भ्रष्टाचार ऐसा है कि उनके सदस्य भी अपने विधायकों को नहीं छोड़ रहे हैं। आगामी MCD चुनावों में भी इसी तरह के परिणाम उनका इंतजार कर रहे हैं।'

4 दिसंबर को होगी वोटिंग

ज्ञात रहे कि, दिल्ली नगर निगम चुनाव (Delhi Municipal Corporation Election) के लिए 4 दिसंबर को वोटिंग होनी है| 7 दिसंबर को रिजल्ट आएगा।