चण्डीगढ़ यूटी कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडलो ने सत्य पाल जैन से मिलकर केन्द्रीय रूल्स चण्डीगढ़ में लागू करने के लिये धन्यवाद दिया

चण्डीगढ़ यूटी कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडलो ने सत्य पाल जैन से मिलकर केन्द्रीय रूल्स चण्डीगढ़ में लागू करने के लिये धन्यवाद दिया

चण्डीगढ़ यूटी कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडलो ने सत्य पाल जैन से मिलकर केन्द्रीय रूल्स चण्डीगढ़ में लागू करने के लिये धन्यवाद दिया

चण्डीगढ़ यूटी कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडलो ने सत्य पाल जैन से मिलकर केन्द्रीय रूल्स चण्डीगढ़ में लागू

चण्डीगढ 28 मार्च, 2022. चण्डीगढ़ के विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने आज पूर्व सांसद सत्य पाल जैन के निवास पर जाकर, चण्डीगढ़ के कर्मचारियों पर केन्द्रीय सर्विस रूल्स लागू करने के लिये केन्द्र सरकार, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा गृहमंत्री श्री अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त किया। इन नेताओं ने श्री जैन के प्रति भी इस मुद्दे को उठाने के लिये धन्यवाद किया तथा उनसे आग्रह किया कि वे उनका आभार श्री मोदी जी एवं श्री अमित शाह जी को भी पहुंचा दे।

        श्री जैन ने कहा कि चण्डीगढ़ यूटी के कर्मचारी बहुत देर से मांग कर रहे थे कि उन्हें सैन्ट्रल गवर्नमेंट के वेतन आदि दिये जायें, जिसे स्वीकार कर मोदी सरकार ने बहुत पुरानी मांग लागू कर दी जो कि स्वागत योग्य कदम था।

        श्री जैन ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री एवं पंजाब के कई अन्य नेता जो इस निर्णय पर आपती जता रहे हैं, वो सब निराधार और अर्थहीन है। इस निर्णय से पंजाब के किसी भी अधिकार का कोई हनन नही होता और न ही यह पंजाब के हितों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि ये न तो Punjab Reorganization Act के विरोध में है और न ही किसी अन्य कानून के विरोध में है। श्री जैन ने कहा कि चण्डीगढ़ यूटी के कर्मचारियों पर पंजाब पैट्रर्न पर वेतन मिलते थे, उन्हें अब ये केन्द्र सरकार के पैट्रर्न पर मिलेंगे जो कर्मचारियों के हित में है।

        श्री जैन ने कहा कि अच्छा होगा कि पंजाब के नेता यूटी के कर्मचारियों से मिले, इस तोहफे का विरोध करने के बजाय अपने कर्मचारियों की और अधिक सैलरी देने का प्रयास करे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार अपने कर्मचारियों को उचित वेतन दे नहीं पा रही है और जब यह चण्डीगढ़ के कर्मचारियों को केन्द्र सरकार देना चाहती है तो उल्टा उसी का विरोध कर रहे हैं।

      उन्होंने कहा कि जो पंजाब के नेता कर्मचारी विरोधी ब्यान दे रहे हैं उन्हें कर्मचारी कभी माफ नहीं करेंगे।