हरियाणा में लाश का खौफनाक सीन; जंगल के अंदर पेड़ पर लटकी मिली, सड़-गल चुका था शरीर, देखने वालों को आंखें बंद करनी पड़ीं

Dead Body Found on Tree in Yamunanagar of Haryana
Dead Body Found on Tree in Yamunanagar of Haryana: हरियाणा के यमुनानगर में एक ऐसी लाश मिली है| जिसके खौफनाक सीन ने सबको अंदर तक दहला कर रख दिया| लाश पताशगढ़-इशोपुर गांव और पश्चिमी यमुना नहर के साथ लगते जंगल में एक पेड़ पर लटकी हुई थी| लाश एक शख्स की है और काफी सड़-गल चुकी है| जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि लाश कई दिनों पुरानी है| बहराल, कितने दिन? इसकी जानकारी नहीं है|
मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेते हुए आगे की छानबीन शुरू कर दी है| वहीं मृतक शख्स की अभीतक पहचान नहीं हो पाई है| इसके साथ ही यह भी पता नहीं चल सका है कि शख्स की मौत कैसे हुई है? यह मर्डर है या सुसाइड? फिलहाल, पुलिस सारी जानकारी जुटाने में लग गई है| पुलिस का कहना है कि, पोस्टमॉर्टम के बाद चीजें साफ हो पाएंगी| तबतक पुलिस की हर एंगल से जांच जारी है।
.gif)
सूचना पर पहुंची थी पुलिस
यमुनानगर थाना सदर के एसएचओ दिनेश कुमार ने बताया कि, पुलिस के पास लाश देखे जाने की सूचना आई थी| जिसके बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो लाश काफी बुरी हालत में पेड़ के साथ लटकी हुई थी| लाश के कई अंग सड़-गल चुके थे| लाश पूरी काली पड़ी थी| मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने लाश को तत्काल पेड़ से नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया|
.gif)
देखने वालों को आंखें बंद करनी पड़ीं
लाश की हालत कितनी खराब थी? इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि देखने वाले लाश को देख नहीं पाए| खासकर कमजोर दिल वाले| लाश इतनी भयावह हो रखी थी कि देखने वालों को आंखें बंद करनी पड़ गईं| - रिपोर्ट- राकेश भारतीय