चंडीगढ़ में पेड़ से लटकती लाश मिलने से हड़कंप, देखिये खबर

Chandigarh News: पेड़ पर लटकती लाश... यह खौफनाक मंजर देख दहल उठे लोग और फिर

Dead Body Found Hanging from Tree in Chandigarh

Dead Body Found Hanging from Tree in Chandigarh

Chandigarh News : चंडीगढ़ में पहले भी अलग-अलग जगह से किसी न किसी की लाश को बरामद किया गया है और इस तरह से शहर में अबतक कई लाशें बरामद की जा चुकी हैं| और अब इसी कड़ी में एक और लाश बरामद हुई है| यह लाश एक शख्स की है जो कि पेड़ से लटकी हुई थी| जिस पर जब लोगों की नजर पड़ी तो वह यह मंजर देख दहल गए और इस बारे में तत्काल सूचना पुलिस को दी| इधर, इस तरह की सूचना जैसे ही पुलिस के पास पहुंची तो यहां भी हड़कंप मच गया| पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल करते हुए लाश को पेड़ से उतारकर अपने कब्जे में लिया| पुलिस ने मामले में अब आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है|

चंडीगढ़ में कहां का यह मामला....

जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ के सेक्टर-28 इलाके में एक पेट्रोल पम्प के नजदीक यह लाश पेड़ से लटकी हुई थी| जिसे वीरवार सुबह लोगों ने देखा और पुलिस को सूचित किया| जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची| पुलिस के मुताबिक, लाश की पहचान रितेश उम्र करीब 34 साल के रूप में हुई है| रितेश कमीज के सहारे पेड़ से फांसी पर झूल रहा था| मृतक रितेश संजय कॉलोनी का रहने वाला था और छोटा-मोटा काम करके अपना जीवन-यापन कर रहा था| रितेश की शादी हो चुकी थी|

रितेश ने क्या आत्महत्या की और की तो क्यों?

फिलहाल, पुलिस ने मृतक रितेश की लाश को कब्जे में लेते हुए मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है| वैसे तो पूरी घटना आत्महत्या के कदम की ही लग रही है लेकिन अगर कोई और भी बात है तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सबकुछ साफ़ हो जाएगा| लेकिन अगर रितेश ने आत्महत्या की है तो ऐसा उसके साथ क्या हुआ कि वह इस प्रकार का खौफनाक कदम उठाने को मजबूर हो गया? पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है|

Report- Manish