क्रिकेटर ऋषभ पंत का भीषण एक्सीडेंट, हालत सीरियस; कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, आग लगने के बाद जलकर खाक हुई

Cricketer Rishabh Pant Accident on Delhi-Roorkee Highway
Cricketer Rishabh Pant Accident on Delhi-Roorkee Highway: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत (25 साल) का भीषण एक्सीडेंट हुआ है| पंत दिल्ली-रुड़की हाईवे पर पर हादसे का शिकार हुए| रुड़की के पास उनकी मर्सडीज कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई| टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डिवाइडर से टकराने के बाद कार धू-धू कर जलने (Rishabh Pant Car Fire) लगी|
गनीमत रही कि, ऋषभ पंत समय रहते जैसे-तैसे कार से बाहर हो गए| वरना पंत के साथ कुछ भी हो सकता था| फिलहाल, हादसे (Rishabh Pant Car Accident) में ऋषभ पंत काफी ज्यादा घायल हो गए हैं| उनकी हालत सीरियस बताई जा रही है| रुड़की में प्राथमिक उपचार के बाद पंत को देहरादून के मैक्स अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।
.gif)
.gif)
.gif)
दिल्ली से रुड़की आ रहे थे ऋषभ पंत
बतादें कि, ऋषभ पंत के साथ यह बड़ा हादसा शुक्रवार सुबह तड़के हुआ| जानकारी के अनुसार, पंत दिल्ली से रुड़की अपने मूल निवास आ रहे थे| लेकिन अफसोस कि वह अपने सफर को पूरा नहीं कर सके और बीच रास्ते बड़े हादसे का शिकार हो गए| फिलहाल, ऋषभ पंत के लिए दुआएं की जा रही हैं| पंत के परिवार में जहां गम का माहौल है तो वहीं उनके करीबी और तमाम फैंस भी बेहद परेशान नजर आ रहे हैं|
.gif)
.gif)
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने ली जानकारी
इधर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्रिकेटर ऋषभ पंत के स्वास्थ्य की जानकारी ली है| मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि, क्रिकेटर ऋषभ पंत का आज रुड़की के पास एक्सीडेंट हो गया। उन्हे आगे के इलाज के लिए देहरादून ले जाया गया है| सभी स्वास्थ्य सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं| मैंने अधिकारियों को घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत के इलाज के लिए हर संभव व्यवस्था सुनिश्चित करने और जरूरत पड़ने पर एयर एंबुलेंस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं|
.gif)
.gif)