कुरुक्षेत्र में जल्द शुरू होगा बाईपास का निर्माण

Construction of Bypass will start soon in Kurukshetra
विधायक की मांग पर रिंग-रोड सर्वे कराएगी सरकार
पिहोवा-कुरूक्षेत्र सडक़ का भी होगा पुनर्निर्माण
चंडीगढ़, 12 मार्च। Construction of Bypass will start soon in Kurukshetra: केंद्र सरकार ने धर्मनगरी कुरूक्षेत्र के लिए बाईपास निर्माण को मंजूरी प्रदान कर दी है। विधायक की मांग सरकार रिंग रोड निर्माण के लिए सर्वे करवाने के लिए भी राजी हो गई है।
विधानसभा में बुधवार को थानेसर के विधायक अशोक अरोड़ा ने रिंग रोड बनाने का मुद्दा उठाया। रणबीर गंगवा ने बताया कि वे पिछले दिनों ही सीएम के साथ केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले थे। कुरुक्षेत्र के बाईपास को केंद्रीय मंत्री ने मंजूरी दे दी है। अरोड़ा ने कुरुक्षेत्र के धार्मिक महत्व को बताते हुए कहा कि गीता जयंती के अलावा कई मौकों पर यहां भीड़ रहती है। पूरा शहर जाम हो जाता है। शहर में रिंग रोड बनाए जाने की जरूरत है। इस पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि रिंग रोड के लिए सर्वे करवाया जाएगा। अगर जरूरी हुआ तो इस संदर्भ में केंद्रीय मंत्रालय से बात भी की जाएगी।
पिहोवा से कांग्रेस विधायक मनदीप सिंह च_ा ने पिहोवा से कुरुक्षेत्र तक की जर्जर सडक़ का मुद्दा उठाया। पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि करीब साढ़े 22 किमी की इस सडक़ का पांच किलोमीटर पार्ट पूरी तरह से ठीक है। पांच किमी पर काम चल रहा है। बाकी की सडक़ के निर्माण का काम एक सप्ताह के भीतर शुरू हो जाएगा। विधायक के आग्रह पर उन्होंने कहा कि मानसून शुरू होने से पहले इस सडक़ को पूरा करवा दिया जाएगा।