हरियाणा में कांग्रेस चलाएगा डिजीटल सदस्यता अभियान

हरियाणा में कांग्रेस चलाएगा डिजीटल सदस्यता अभियान

हरियाणा में कांग्रेस चलाएगा डिजीटल सदस्यता अभियान

हरियाणा में कांग्रेस चलाएगा डिजीटल सदस्यता अभियान

संगठन के चुनाव प्रभारी का पहला दौरा आज

चंडीगढ़। हरियाणा में कांग्रेस संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। हरियाणा में संगठनात्मक चुनाव कराने के लिए राजस्थान के वरिष्ठ नेता व बांसवाड़ा से सांसद रह चुके ताराचंद भगौरा को प्रदेश का रिटर्निंग अधिकारी लगाया गया है। भगौरा गुरुवार चंडीगढ़ पहुंच रहे हैं। जहां से डिजीटल सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा। हरियाणा में कांग्रेस के अन्य पदों के लिए चुनाव भी अब यूथ कांग्रेस की तर्ज पर होंगे। इसके लिए बकायदा सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा, पूर्व सांसद एवं हरियाणा के पीआरओ तारा चंद भगौरा, एपीआरओ हरपाल ठाकुर तथा विपिन नेगी के अलावा डिजीटल सदस्यता अभियान के प्रभारी राहुल बल प्रेस वार्ता करने जा रहे हैं। ताराचंद भगौरा संगठनात्मक चुनावों को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। चंडीगढ़ की बैठक में ही वे संगठनात्मक चुनावों की रूपरेखा तैयार करेंगे और इसके बाद वे जिलावार जाने का कार्यक्रम भी तय करेंगे।