Congress Priyanka Gandhi Live From Chandigarh Lok Sabha Election 2024

चंडीगढ़ से प्रियंका गांधी की जनसभा LIVE; यहां कांग्रेस से लोकसभा उम्मीदवार मनीष तिवारी के हक में अपील करने आईं, क्या कह रहीं?

Congress Priyanka Gandhi Live From Chandigarh Lok Sabha Election 2024

Priyanka Gandhi Chandigarh Live: लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर चंडीगढ़ में भी चुनावी माहौल गर्म हुआ पड़ा है। नेता अपनी जीत के लिए पूरी ताकत झोंके हुए हैं। वहीं आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चंडीगढ़ दौरे पर हैं। प्रियंका यहां से कांग्रेस नेता और लोकसभा उम्मीदवार मनीष तिवारी के समर्थन में जनसभा करने पहुंची हैं।

सेक्टर-27 स्थित रामलीला ग्राउंड में दोपहर प्रियंका की जनसभा आयोजित की गई है। इस जनसभा को लेकर चंडीगढ़ कांग्रेस पार्टी में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कार्यकर्ता चाह रहे थे कि प्रियंका गांधी चंडीगढ़ आएं और जनसभा करें। बता दें कि, लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर चंडीगढ़ में कांग्रेस के किसी बड़े केंद्रीय नेता की यह पहली जनसभा होगी। हालांकि, कांग्रेस के अन्य बड़े नेता चंडीगढ़ पहुंचकर प्रेस कोन्फ्रेंस करते नजर आ रहे हैं।

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में रैली के बाद पहुंचीं

प्रियंका गांधी ने आज सुबह 11 बजे पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में जनसभा की। इसके बाद वह यहां से दोपहर 1 बजे पटियाला के लिए जनसभा करने पहुंची। फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में जनसभा के बाद आज तीसरी जनसभा प्रियंका गांधी ने चंडीगढ़ में की। वहीं राहुल गांधी आज हिमाचल प्रदेश पहुंचे हुए हैं। राहुल ने नाहन और ऊना में जनसभा की है।

राहुल ने सुबह 11:45 बजे नाहन में जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद उनकी हिमाचल में दूसरी जनसभा ऊना में 1:40 बजे आयोजित की गई। इससे पहले बीते कल राहुल गांधी ने पंजाब के अमृतसर में जनसभा की थी। लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में राहुल की यह पहली जनसभा थी। वहीं पंजाब मे कांग्रेस की जनसभा का आगाज हुआ था।

चंडीगढ़ में 1 जून को वोटिंग

लोकसभा चुनाव-2024 के लिए सात चरणों में वोटिंग हो रही है। अब तक छठे चरण पूरे हो चुके हैं। चंडीगढ़ में सबसे आखिरी में यानि सातवें चरण में वोटिंग संपन्न होनी है। पंजाब के साथ-साथ चंडीगढ़ में 1 जून को लोकसभा चुनाव के लिए वोट पड़ेंगे। इस बार चंडीगढ़ में काँग्रेस-आम आदमी पार्टी गठबंधन के उम्मीदवार मनीष तिवारी और बीजेपी के संजय टंडन में कांटे की टक्कर होने वाली है। दोनों के बीच कड़ा मुक़ाबला है। 4 जून को लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आएगा।

21 मई को आए थे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे