Punjab Congress: पंजाब कांग्रेस में BJP के 'स्लीपर सेल' मौजूद; सांसद सुखजिंदर रंधावा का बड़ा बयान, सियासी हलचल

पंजाब कांग्रेस में BJP के 'स्लीपर सेल' मौजूद; पार्टी के इस दिग्गज नेता के बयान से हलचल, प्रधान वड़िंग को बदलने की चर्चा पर ये बात कही

Congress MP Says BJP Sleeper Cells in Punjab Congress Latest News

Congress MP Says BJP Sleeper Cells in Punjab Congress Latest News

Punjab Congress: कुछ दिनों पहले कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुजरात में एक बड़ा बयान दिया था और कहा था कि, पार्टी में 2 तरह के ग्रुप मौजूद हैं। जिसमें एक ग्रुप में बीजेपी से मिले हुए लोग हैं। राहुल ने कहा था कि हमें इनकी छटनी करनी होगी और पार्टी से बाहर निकालना होगा। वहीं राहुल के इस बयान के बाद अब पंजाब कांग्रेस से बड़ी खबर सामने आई है। पंजाब कांग्रेस के दिग्गज नेता और गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बयान दिया है कि, पंजाब कांग्रेस में BJP के 'स्लीपर सेल' मौजूद हैं।

हाईकमान को इनकी जानकारी

सुखजिंदर सिंह रंधावा ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान यह चौंकाने वाला बड़ा बयान दिया है। रंधावा ने कहा कि, पंजाब कांग्रेस में बीजेपी के लोग हैं। पार्टी में बीजेपी के कुछ स्लीपर सेल हैं। वहीं रंधावा ने यह भी बताया कि, बीजेपी के स्लीपर सेल के बारे में कांग्रेस हाईकमान को जानकारी है। यानि पंजाब कांग्रेस के भीतर जल्द ही बड़ा एक्शन देखने को मिल सकता है। कई नेताओं पर एक्शन के साथ पार्टी से उनकी छुट्टी की जा सकती है।

2027 में बिना सीएम चेहरे के चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

वहीं पंजाब में अगले विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस पूरी तैयारी में है और रणनीति पर काम कर रही है। जब सुखजिंदर सिंह रंधाव से पूछा गया कि, 2027 के चुनाव में क्या कांग्रेस सीएम फेस को सामने लाएगी? इसके जवाब में रंधावा ने कहा कि, कांग्रेस 2027 में बिना सीएम चेहरे के चुनाव लड़ेगी। बता दें कि, पिछले विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी से करारी हार का सामना करना पड़ा था।

प्रधान वड़िंग को बदलने की चर्चा पर ये बात कही

वहीं पंजाब प्रधान को बदलने की चर्चा को लेकर भी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने तस्वीर साफ की। उन्होंने कहा कि, पंजाब प्रधान राजा वड़िंग को बदलने की चर्चा गलत है। कांग्रेस सांसद राजा वड़िंग ही प्रधान बने रहेंगे। किसी के कहने पर प्रधान नहीं बदला जाता। वहीं रंधावा ने बाजवा के उस बयान को शगूफा बताया। जिसमें उन्होंने कहा था कि, 32 आप विधायक का उनसे संपर्क है। वहीं राणा गुरजीत के मसले पर रंधावा ने कहा कि, उनसे मेरी बातचीत नहीं है।

राहुल गांधी ने अपनी ही पार्टी पर सवाल उठाए; बोले- कांग्रेस में सभी बब्बर शेर चेन से बंधे हुए, पार्टी ने बारात के घोड़े रेस में डाल रखे