Congress manifesto Haryana: हरियाणा चुनाव में कांग्रेस का घोषणा पत्र, 7 गारंटियों पर लगाया दांव

Congress manifesto Haryana: हरियाणा चुनाव में कांग्रेस का घोषणा पत्र, 7 गारंटियों पर लगाया दांव

Congress manifesto Haryana Chunav 2024

Congress manifesto Haryana Chunav 2024

पंचकूला। Congress manifesto Haryana Chunav 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दिल्ली में AICC मुख्यालय में हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के घोषणापत्र के रूप में पार्टी की गारंटी जारी की। इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान भी मौजूद रहे।

कांग्रेस ने संकल्पपत्र में बुजुर्गों और महिलाओं पर जोर देते हुए किसानों को साधने की कोशिश की है। इसके साथ ही पार्टी ने जनकल्याणकारी नीतियों पर भी फोकस किया है। कांग्रेस के संकल्प पत्र में क्या वादें किए गए हैं, आइए इसके बारे में क्रमानुसार जानते हैं।

हरियाणा कांग्रेस के संकल्प पत्र को 'सात वादे सात पक्के इरादे' नाम से लॉन्च किया गया है।

घोषणा पत्र के अनुसार, 'महिलाओं को शक्ति' के तहत हर महीने महिलाओं को 2 हजार रुपए दिए जाएंगे। वहीं महिलाओं को 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। 'सामाजिक सुरक्षा को बल' में पांच हजार रुपए बुढ़ापा पेंशन रखी गई है, वहीं 6 हजार रुपए दिव्यांगों को पेंशन के रूप में दिए जाएंगे। विधवा महिलाओं को 5 हजार रुपए बतौर पेंशन दिए जाएंगे। इसके साथ ही कांग्रेस ने एलान किया है कि पुरानी पेंशन योजना (OPS) को बहाल किया जाएगा।

युवाओं के लिए घोषणाएं

कांग्रेस के घोषणा पत्र में युवाओं का भी ख्याल रखा गया है। 'भर्ती विधान' के अंतर्गत 2 लाख पक्की भर्तियां की गारंटी दी गई है। इसके साथ ही 'नशा मुक्त हरियाणा' पर बल दिया जाएगा।

वहीं आम नागरिकों के लिए 300 यूनिट फ्री बिजली और 25 लाख का फ्री इलाज दिया जाएगा। कांग्रेस ने वादा किया कि गरीबों को छत प्राप्त हो सके। इसके लिए 100 गज का प्लॉट और 3.5 लाख की लागत से 2 कमरों का मकान दिया जाएगा। किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गांरटी और तत्काल फसल पर मुआवजा दिया जाएगा। कांग्रेस के संकल्प पत्र में जातिगत सर्वे और क्रीमी लेयर की सीमा 10 लाख रुपए करने की भी घोषणा की गई हैं।

यह भी पढ़ें:

78 वर्षीय महिला से साइबर जालसाज ने ठगे 1.06 करोड़

विधानसभा चुनाव:  हरियाणा में 3460 मतदान केंद्र संवेदनशील, 138 असुरक्षित

रणनीतिक रूप से भाजपा के लिये जीटी रोड बेल्ट खोल सकती है सत्ता का द्वार: जीटी रोड बेल्ट की 35 सीटों पर भाजपा की नजर